संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
31 मार्च 2026
राजापाकर । बिहार के वैशाली जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए राजापाकर विधानसभा निवासी रणजीत पंडित को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शहरी क्षेत्र के लिए संजय मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत होगा।
जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सह सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए दोनों नव-नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि रणजीत पंडित और संजय मिश्रा दोनों ही पार्टी के कर्मठ, वरिष्ठ, जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, सुबोध पटेल, पवन दास, अभिषेक कुमार गोलू, विपिन कुमार सिंह, विकास कुमार, डॉ. मिलन सिंह, अर्जुन सिंह त्यागी, कालीचरण गिरी, सुधीर कुशवाहा, नवीन कुमार, छोटू सिंह, विपिन कुमार, राजीव कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।