Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : बेतिया में अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स 7 December 2022
Bihar. News बेतिया में अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

पश्चिम चंपारण में एक ट्रक ने चार लोगों को एक साथ कुचल दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बानी हुई है। घायलों को बेतिया जीएमसीएच में एडमिट कराया गया, जहां उनके प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। चारो लोग नाश्ता करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। यह घटना मंगलवार कि देर शाम की बतायी जाती है ।IMG 20221207 WA0045

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चारों युवक शादी की शॉपिंग के बाद घर लौट रहे थे। तभी नाश्ता करने के लिए चारो मिश्रौली पुल चौक के पास रुके। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आई और अनियंत्रित होकर लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर खड़े चारों युवकों को कुचल दिया। घटना की चपेट में आए दो लोगों की जान चली गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों युवक मझौआ परसौनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।Bihar. News बेतिया में अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

सूचना पाकर सिरसिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा। वहां उनका प्राथमिक इलाज कर पटना रेफर कर दिया गया। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, घटना को अंजाम देकर ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच जारी है।

Post navigation

Previous: Bihar News :  दिनदहाड़े बेतिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मलाही शाखा में लगभग 10 लाख रूपया की हथियारबंद अपराधियों ने की बैंक डकैती
Next: कर्नाटक  न्यूज: वालसंग गांव में 6 दिसंबर के अवसर पर विविध प्रोग्राम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.