Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. Newsशहरी फुटपाथी दुकानदारों को वित्त पोषण की ‘पीएम स्वनिधि योजना’ का भरपूर उठाए लाभ: गरिमा

जनवाद टाइम्स 16 February 2023
Bihar. Newsशहरी फुटपाथी दुकानदारों को वित्त पोषण की 'पीएम स्वनिधि योजना' का भरपूर उठाए लाभ: गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बुधवार को नगर निगम के सभागार में फुटपाथी व खुदरा विक्रेता दुकानदारों के साथ बैंक अधिकारियों की महत्वपूर्ण कार्यशाला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैं भी डिजिटल’ के नाम से केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से देश के 223 शहरों में ‘पीएम स्वनिधि योजना’ की शुरुआत की है। शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए डिजिटल पेमेंट्स की इस योजना में अपना बेतिया भी शामिल है। इसकी ट्रेनिंग के लिए ‘मैं भी डिजिटल 3.0’ का यह विशेष अभियान शुरू किया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि डिजिटल लेनदेन बेहद फायदामंद होने के साथ लेनदेन का बेहद आसान और पारदर्शी प्रावधान है। इस योजना के तहत आपको अपने बैंक से मिले क्युआर कोड के माध्यम से लेनदेन होता है। इसके लिए डिजिटल पेमेंट कंपनियां यथा भारत-पे, फोन-पे, पेटियम आदि के भी यूपिआई आईडी या क्यूआर कोड के माध्यम से सभी फुटपाथी और खुदरा दुकानदार डिजिटल पेमेंट सिस्टम अपना सकते हैं। इसी को समझने के लिए डिजिटल ट्रेनिंग देने के लिए आज यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
*50 हजार तक का ऋण बिना किसी गारंटी के ही मुहैया कराएंगे बैंक:नगर आयुक्त*Bihar. Newsशहरी फुटपाथी दुकानदारों को वित्त पोषण की 'पीएम स्वनिधि योजना' का भरपूर उठाए लाभ: गरिमा

नगर आयुक्त शंभू कुमार ने कहा कि सभी बैंकों के लिए स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करने के सात बिना गारंटी का 50 हजार तक का कारोबारी कर्ज उपलब्ध कराने का प्रावधान ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के तहत किया गया है। नगर आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि योजना को बढ़ावा देने के लिए हमारे बैंककर्मीगण डिजिटल लेन-देन और व्यवहार में बदलाव को अपनाने के लिए मदद करेंगे. डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए कर्ज देनेवाले संस्थानों को ड्यूरेबल क्योआर कोड सौंपने के दिशानिर्देश दिने के साथ वितरण के एक सप्ताह के भीतर लाभार्थियों को डिजिटल रसीद और भुगतान लेनदेन करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला में शामिल एलडीएम सतीश कुमार ने बताया कि ‘पीएम स्वनिधि योजना’ में 50 हजार तक का ऋण बिना किसी गारंटी के देना है। लेकिन इसकी शुरुआत छोटी रकम उधार देकर की जायेगी। लेनदेन सही रहने पर उधार की रकम का विस्तार होगा। उन्होंने कार्यशाला में शामिल दुकानदारों से कहा कि आपके खाता वाले बैंक से सहयोग मिलने में परेशानी होने पर आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मौके पाए उपमेयर एवं उपायुक्त सहित नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।Bihar. Newsशहरी फुटपाथी दुकानदारों को वित्त पोषण की 'पीएम स्वनिधि योजना' का भरपूर उठाए लाभ: गरिमा

Post navigation

Previous: Prayagraj News:18वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2023 राजस्थान पाली में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
Next: Bihar. News बेतिया में डी वाई एफ आई ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.