Bihar. News नगर निगम क्षेत्र में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को ले नियमित कराए फॉगिंग: गरिमा

Bihar. News नगर निगम क्षेत्र में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को ले नियमित कराए फॉगिंग: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ठंड कम होने के साथ मच्छरों का आतंक और बढ़ने की आशंका को लेकर नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने फॉगिंग मशीनों का उपयोग कर मच्छरमार केमिकल का छिड़काव नियमित कराए जाने का निर्देश जारी किया है।Bihar. News नगर निगम क्षेत्र में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को ले नियमित कराए फॉगिंग: गरिमा

सघन शहरी क्षेत्र में मच्छर मार केमिकल के छिड़काव कार्य का सफाईकर्मियों के साथ निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ठंड का असर कम होने के साथ मच्छरों का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर साफ सफाई कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ नाले नालियों की नियमित साफ सफाई का अभियान चलाने के लिये उन्होंने नगर आयुक्त शंभू कुमार और उपायुक्त लक्ष्मण प्रसाद को भी कहा है।Bihar. News नगर निगम क्षेत्र में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को ले नियमित कराए फॉगिंग: गरिमा

इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम में नवअधिग्रहित क्षेत्र के पूर्ववर्ती आठ ग्राम पंचायतों में भी रोटेशन के आधार पर नियमित फॉगिंग कराने का निर्देश उनके द्वारा दिया गया है।

Trending News