बिहार: राजापाकर सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर, 138 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण और पौष्टिक आहार की दी गई सलाह।
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana) के तहत मंगलवार को राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Rajapakar) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण और पौष्टिक आहार की दी गई सलाह।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि इस शिविर में कुल 138 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जाँच के दौरान हीमोग्लोबिन, वजन, बीपी, एचआईवी टेस्ट सहित अन्य मेडिकल जांच की गईं।

शिविर में डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर सतीश वर्मा और एएनएम हेमा कुमारी, गुंजन कुमारी, लता कुमारी, शांति कुमारी, किरण कुमारी ने सहयोग प्रदान किया।

वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण और पौष्टिक आहार की दी गई सलाह।

महिलाओं को आयरन, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और कैल्शियम की गोलियाँ दी गईं। साथ ही गर्भावस्था के दौरान सावधानियाँ बरतने, भारी वजन न उठाने और संतुलित पौष्टिक भोजन (हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा आदि) करने की सलाह दी गई।

डॉ. उपाध्याय ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए महीने में दो की बजाय तीन बार स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे। महिलाओं से अपील की गई कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

साथ ही यह भी कहा गया कि प्रसव केवल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशिक्षित डॉक्टर और एएनएम की निगरानी में ही कराएं, जिससे प्रसव सुरक्षित हो सके।

इस शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और वार्डों से आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Trending News