Bihar News: मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रूप ने आयोजित किया कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण शिविर

IMG-20221118-WA0037
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

शुक्रवार 18 नवंबर को दिल्ली स्थित संस्था मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप ने पश्चिमी चंपारण बिहार के सामुदायिक न्याय कार्यकर्ताओं के साथ चनपटिया में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया। इस कार्यशाला में मार्ग संस्था के निदेशक मोहम्मद नूर आलम ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला, साथ ही मौलिक अधिकार, कानून का शासन, पुलिस से संबंधित अधिकार, महिलाओं के जीवन के अधिकारों को सम्मान और जेंडर समानता के साथ बढ़ावा देना, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और प्रशिक्षण दिया।

IMG 20221118 WA0037

उन्होंने सामाजिक समानता और समावेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया। छुआछूत एवं इससे निवारण से संबंधित कानून अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर चनपटिया प्रखंड के तथा गौनाहा प्रखंड के लगभग 100 से ज्यादा सामुदायिक न्याय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए शपथ लिया। मार्ग संस्था से प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार ठाकुर, प्रोजेक्ट असिस्टेंट अजय कुमार सोनी, प्रोजेक्ट असिस्टेंट वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे और उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया।

Bihar Newsदिल्ली की मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रूप ने पश्चिम चम्पारण में आयोजित किया कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण शिविर

You may have missed