Bihar News बेतिया कालीबाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत शराब पार्टी करने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar News बेतिया कालीबाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत शराब पार्टी करने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नगर के कालीबाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी करगहिया गांव में पोखरा के किनारे जमादार टोला निवासी एक युवक सूरज बैठा पिता राम बाबू बैठा की पुलिस ने शव बरामद किया है, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।IMG 20221204 WA0052 1

पुलिस ने घटनास्थल के पास से आधा शराब भरा एक बोतल एवं प्लास्टिक के गिलास में बना हुआ शराब की पेग तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से बरामद शराब की बोतल एवं शराब की पेग देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शुक्रवार के रात्रि हत्यारों ने पहले शराब पार्टी की, उसके बाद युवक को गोलीमार कर हत्या कर फरार हो गए। घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल मृत युवक की बताई जा रही है।

मृत युवक जमादार टोला स्कूल के पास चाय नाश्ता का दुकान करता था और सुबह घर से होटल के लिए निकला पर देर रात तक घर वापस नहीं आया था। जिसको लेकर परिजन खोज बिन कर रहे थे। जिस दरम्यान सुबह पोखरा के पास शव मिलने की खबर पाकर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की। जिसके पश्चात परिवार में रोना धोना शुरू हो गया। मृतक को एक पांच वर्ष का पुत्र भी है।Bihar News बेतिया कालीबाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत शराब पार्टी करने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

इस बाबत काली बाग ओपी प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया है ।बताते चलें कि काली बाग ओपी क्षेत्र में 2 माह के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना है। इतना ही नहीं बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत करीब 6 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या है।

You may have missed