Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली जिले में तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ नियंत्रण कार्य के प्रति जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क

जनवाद टाइम्स 26 July 2025
Bihar News-राजापाकर-- प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का कार्य बाधित
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

जल संसाधन विभाग, बिहार द्वारा वैशाली जिले में बाढ़ की रोकथाम एवं तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, लालगंज के अंतर्गत, गंगा नदी के बायें चैनल के बायें किनारे अवस्थिति ग्राम हवडाहा (प्रखंड महनार) से लेकर ग्राम खड़गपुर (प्रखंड देसरी) तक, साथ ही ग्राम तित्रमुहानी (प्रखंड महनार) से ग्राम खड़गपुर (प्रखंड देसरी) तक, विभागयी अभियंताओं के सतत निरीक्षण एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण तथा संघर्षात्मक कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न कर लिए गए हैं। विभाग की निरंतर सक्रियता एवं संवेदनशीलता की बदौलत अब इन क्षेत्रों में तटबंध सुरक्षित किए जा चुके हैं, जिससे यहां के लोगों का जीवन एवं आजीविका सुरक्षित बनी रहे।

Bihar News-वैशाली जिले में तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ नियंत्रण कार्य के प्रति जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क
जल संसाधन विभाग द्वारा तटबंधों की समुचित निगरानी एवं देखरेख हेतु चौबीसों घंटे गश्ती दलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अभियंता नियमित रूप से तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए हर छोटी-बड़ी समस्या की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। तटबंधों के समीप स्थित गांवों में अचानक उत्पन्न किसी भी आपातकालीन परिस्थिति का सामना करने के लिए विभाग ने इंबैंकमेंट एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई है।Bihar News-वैशाली जिले में तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ नियंत्रण कार्य के प्रति जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क

राज्य सरकार द्वारा तटबंधों की सुरक्षा, मरम्मत या किसी भी तरह की समस्या की त्वरित सूचना एवं समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-3456-145 तथा दूरभाष संख्याएं 0612-2206669 एवं 0612-2215850 उपलब्ध हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर प्रातः प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा सूचनाओं पर विभाग द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई की जा रही है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुँचे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। कटाव-प्रभावित इलाकों में आवश्यकता अनुसार तुरंत निरोधात्मक कार्य किए जा रहे हैं और सभी आपात स्थिति में तैनात मजदूरों को सभी आवश्यक संसाधन ससमय उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News अनुकंपा के आधार पर लिपिक एवं परिचारियों का नियोजन
Next: Bihar News-राजापाकर– कबीर मठ आश्रम राजापाकर के महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री द्वारा कबीर आश्रम के उप शाखा दरबा मठ के परिसर में भव्य सत्संग एवं भंडारा का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.