Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- वैशाली पुलिस द्वारा वांछित अपराधी चंदनकी गिरफ्तारी की गई

जनवाद टाइम्स 15 October 2025
Bihar News- Wanted criminal Chandan arrested by Vaishali Police
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

विशेष अभियान के तहत राजापाकर थाना पुलिस ने वांछित अपराधकर्मी चंदन कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार पिता स्वर्गीय दिनेश्वर सिंह, निवासी तेलिया, थाना राजापाकर, जिला वैशाली बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी एएसटीएफ टीम के साथ संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई।

Bihar News- Wanted criminal Chandan arrested by Vaishali Police
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के क्रम में चंदन कुमार के घर की तलाशी ली गई, जहां से एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और हथियार साफ करने वाला एक बंडल चिंदी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि चंदन कुमार पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह राजापाकर थाना कांड संख्या 125/23, 31/23, 121/25 और 07/22 के साथ-साथ अन्य कई मामलों में वांछित है। गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वैशाली जिले के अन्य थानों में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें राजापाकर थाना कांड संख्या 59/20, 264/19 तथा देसरी थाना कांड संख्या 60/05 और 61/05 शामिल हैं।

Bihar News- Wanted criminal Chandan arrested by Vaishali Police थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरुद्ध राजापाकर थाना कांड संख्या 364/25, दिनांक 13 अक्टूबर 2025, धारा 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

Post navigation

Previous: Bihar News-बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 2025 पर कर्मशाला का आयोजन किया गया
Next: Bihar News-आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथो पर सभी व्यढवस्था चाक चौबंद करने को ले प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भ्रमण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.