Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news वीटीआर जंगल से कैमूर अभ्यारण्य भेजे जाएंगे कुछ बाघ सरकार को भेजा जा रहा है प्रस्ताव

जनवाद टाइम्स 26 February 2022
Bihar news वीटीआर जंगल से कैमूर अभ्यारण्य भेजे जाएंगे कुछ बाघ सरकार को भेजा जा रहा है प्रस्ताव
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वीटीआर में लगातार बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है । जिसके वजह से वीटीआर का क्षेत्र यहां के बाघों के लिए कम पड़ने लगा है। बताते चलें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 900 वर्गकिलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। लेकिन 900 वर्गकिलोमीटर में फैले वीटीआर में 270.58 वर्ग किलोमीटर ही पर्यटन जोन निर्धारित है। कोई भी पर्यटकीय गतिविधियां इसी सीमा तक मान्य हैं। इसके बाद कोर एरिया आ जाता है। इसका क्षेत्रफल 589.79 वर्ग किलोमीटर है। कोर एरिया बाघों के लिए अनुकूल होता है। खासतौर से हिरण, चितल, सांभर जैसा वन्य प्राणी तो काफी शांतप्रिय होते हैं। जिसके कारण यह कोर एरिया को ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए ज्यादातर बाघ अपना कोर एरिया में ही अपना बास सुनिश्चित करते हैं । ऐसे में वीटीआर में 50 से कम ही बाघों की रखने की क्षमता है। बाघों की संख्या जैसे ही 50 से पार होगा। बाघों के बीच आपसी संघर्ष और बढ़ जाएगी। मुख्य वन संरक्षक हेमकांत राय ने बताया कि वाल्मिकी टाइगर रिजर्व का जितना कैटरिंग क्षमता था उतनी बाघों की संख्या पहुंच चुकी है। इसे लेकर केंद्र व राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने कि तैयारी की जा रही है।

कैमूर भेजे जा सकते हैं वीटीआर के बाघ

IMG 20220226 WA0014

 

मुख्य वन संरक्षक हेमकांत राय ने बताया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 3 मार्च और 4 मार्च को बैठक होना है। इस बैठक में वन संरक्षक भाग लेंगे। पहले से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव तीन बिंदुओं पर रखा जाएगा। जिसमें कैटरिंग क्षमता, स्पेशियस डिस्ट्रीब्यूशन व वैज्ञानिक अध्ययन को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघो के लिए वीटीआर में जितना कैरिंग क्षमता बनाया गया था। उतने बाघों की संख्या पहुंच चुकी है। बतादें की बिहार में सरकार कैमूर को डेवलप कर रही है। ऐसे में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से नए बाघों को भी कैमूर भेजा जा सकता है। लेकिन इसके लिए पहले हर बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन कराया जाएगा।

टेरेटरी को लेकर आपसी संघर्ष में मारे जाते है बाघ

 

Bihar news वीटीआर जंगल से कैमूर अभ्यारण्य भेजे जाएंगे कुछ बाघ सरकार को भेजा जा रहा है प्रस्ताव

 

हेमकांत राय ने बताया कि लगातार कई दफा बाघों की आपसी भिड़ंत से मौत हुई है। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जो कैटरिंग कैपसिटी बनाई गई थी बाघों की उतनी संख्या पहुंच चुकी है। बाघ के बच्चे जैसे ही सावक से बढ़कर युवा अवस्था में पहुंचते हैं उसके साथ ही अपना टेरिटरी बनाते हैं। इस टेरिटरी को बनाने में बाघ मां उसकी मदद करती है। बतादूँ की जैसे ही इस एरिया में कोई दूसरे बाघ की इंट्री होती है। दोनों के बीच आपसी संघर्ष हो जाता है। कई दफा इस संघर्ष में एक की मौत देखी गई है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: 14 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आरंभ।
Next: Etawah News: यूक्रेन से सुरक्षित इटावा लौटी मेडिकल छात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.