Bihar News-मतदान पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया गया

Bihar News-Voting slips and guides were distributed
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर । राजापाकर। राजापाकर के बीडीओ‌ आनंद प्रकाश के दिशा निर्देश पर मतदाता पाठशाला के अंतर्गत मतदान पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है।

Bihar News-Voting slips and guides were distributed

मंगलवार को राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर स्थित मतदान केंद्र संख्या 53 के बीएलओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता एवं मतदान केंद्र संख्या 54 के अशरफ आलम ने मतदाताओं के बीच मतदान पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका सुजाता कुमारी आशा कार्यकर्ता मंजू देवी जीविका दीदी सरिता सिंह ने सहयोग दिया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के निरंतर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज तीन सौ मतदाताओं के बीच मतदान पर्ची व मार्गदर्शिका का वितरण किया गया।

Bihar News-Voting slips and guides were distributed

उधर मतदान केंद्र संख्या 52 से संबद्ध मतदाताओं के बीच घर घर जाकर आशा विभा कुमारी एवं जीविका दीदी सुमन कुमारी ने मतदान पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया।

Trending News