Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मझौलिया में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प

जनवाद टाइम्स 9 March 2023
होली के हुड़दंग में दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर पथराव
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

होली का हुड़दंग मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड नंबर 7 और 8 के लिए काफी घातक सिद्ध हुआ। होली के गीत , डीजे आदि को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव और मारपीट हो गयी।

होली के हुड़दंग में दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर पथराव
इस हिंसक झड़प और पथराव में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गयेऔर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर हो रहा है। सूचना पाकर मझौलिया थाना अध्यक्ष अभय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले को सुलझाने का प्रयास किया और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसमें वार्ड सदस्य भी शामिल है। बताया जाता है की एक व्यक्ति काफी दिनों से बिमार थे, उनकी मृत्यु हो गई ।मृत्यु किस कारण हुई है अभी वह पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया तथा रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया । घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण कुंदन कुमार ,बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परिमल मुकुल पांडेय ,मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर , सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में किया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मझौलिया थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गरी है। पूरा माधोपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है ।हर चौक चौराहे पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं। थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।होली के हुड़दंग में दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर पथराव

आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी ।फिलहाल स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक के लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण का खुलासा हो पाएगा।

Post navigation

Previous: Agra News: स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा ग्राम प्रधान
Next: Bihar News–राजापाकर 9 मार्च 2023, थाना क्षेत्र के बहुआरा बरुआ मठ पर बरांटी ओपी क्षेत्र के 7 पंचायतों के जनप्रतिनिधियो का बैठक संपन्न हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.