Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News :पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय एवं सहायता : जिला पदाधिकारी।

जनवाद टाइम्स इटावा 29 August 2025
WhatsApp Image 2025-08-29 at 17.25.07_165c1e17
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण : जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अंतर्गत गठित जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को पिछली बैठक से संबंधित अनुपालन से अवगत कराया गया तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान प्राप्त आवंटन एवं व्यय, संगीन अपराध से प्रभावित पीड़ितों को भुगतान, पेंशन भुगतान, नियुक्ति की कार्रवाई तथा विशेष लोक अभियोजक के कार्यों की समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 17.25.07 24b5d3d8

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में हत्या के 04 मामलों में पीड़ित परिवारों को प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा कुल 43 पेंशनधारियों का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है। विगत बैठक से अब तक कुल 229 लाभुकों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में 1 करोड़ 59 लाख 47 हजार 800 रुपये का भुगतान किया गया है। नियम 15 (1) (घ) के तहत अब तक 06 मामलों में लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है, जबकि अन्य मामलों में नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक से लंबित केसों की प्रगति और अब तक की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को रखा। इस पर जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय से जुड़े पीड़ितों को हर हाल में त्वरित न्याय और सरकारी सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वित्तीय लाभ, पेंशन, रोजगार और अन्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का दायित्व है कि पीड़ित परिवारों को समय पर राहत और सुरक्षा मिले। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक, बगहा,
सुशांत कुमार सरोज वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े रहे

Post navigation

Previous: BiharNews खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं : उप विकास आयुक्त।
Next: Bihar News : वोटर अधिकार यात्रा एसआइआर के खिलाफ आंदोलन का झंझावात है – दीपकर भट्टाचार्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.