Bihar news एनडीए के लिए आसान नही वाल्मीकिनगर सीट

Bihar news एनडीए के लिए आसान नही वाल्मीकिनगर सीट
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

पश्चिम चंपारण जिला में दो संसदीय क्षेत्र आते है वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण।वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर जहाँ जनता दल (यूनाइटेड) एवं पश्चिम चंपारण सीट पर भाजपा का अब तक कब्जा रहा है।

Bihar news एनडीए के लिए आसान नही वाल्मीकिनगर सीटवाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा पड़ते हैं जिसमें वाल्मीकिनगर, बगहा,लौरिया, रामनगर,नरकटियागंज एवं सिकटा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। बताते चले़ं कि वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर जद यू , बगहा,लौरिया, रामनगर नरकटियागंज विधानसभा सीट पर भाजपा और सिकटा विधानसभा सीट पर भाकपा माले का कब्जा है।वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से ऐसे तो कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं लेकिन मुख्य रूप से वाल्मीकिनगर के एनडीए प्रत्याशी जदयू के निवर्तमान सांसद सुनील कुमार तथा महागठबंधन यानि इंडिया की ओर से भाजपा के बागी प्रत्याशी दीपक यादव राजद की टिकट पर चुनाव मैदान में पुरजोर ताल ठोक रहे हैं और दोनों उम्मीदवारों में शह मात का खेल जारी है।एक निवर्तमान सांसद सुनील कुमार अपनी सीट बरकरार रखने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक किए हुए हैं। वही राजद के दीपक यादव इस संसदीय सीट पर काबिज होने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

Bihar news एनडीए के लिए आसान नही वाल्मीकिनगर सीट एनडीए के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार को अपना अस्तित्व बचाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा है और इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी इस सीट को हथियाने के लिए हर संभव प्रयास करने से बाज नहीं आ रहे हैं वही कुछ मतदाताओं का कहना है कि किरासन तेल के बगैर लालटेन कैसे चलेगा क्योंकि नीतीश जी ने लोगों को किरासन तेल से इसलिए वंचित कर दिया कि जब तेल ही नहीं मिलेगा तो लालटेन जलेगा कैसे?लेकिन इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी दीपक यादव लालटेन जलाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं.वही निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल इस क्षेत्र में पूरी तरह से बैलेंस बिगाड़ रहे हैं.अब देखना यह है कि बाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर किस करवट ऊंट बैठता है.इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है ।

Trending News