संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली/वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग एन एच122बी पर नयागांव 28 टोला के नजदीक रविवार की रात 10बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 15लोगो को कुचल दिया।भीड़ को रौदते हूए अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ मे जा टकराया।

हादसे मे छह बच्चियां समेत आठ लोगो की घटनास्थल पर मौत हो गया।जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगो को पहले अनुमंडल अस्पताल और फिर वहां से पटना पीएम सीएच रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये।हादसा तब हूआ जब नयागांव 28टोला के लोग भुईआ बाबा की पुजा से पहले न्योतन के कार्यक्रम के दौरान पीपल के पेड़ के पास खड़े थे।बताया जाता है कि सोमवार को मनोज राय के घर भुईआ बाबा की पुजा होनी थी।इसी कार्यक्रम को लेकर रात के करीब 10बजे नयागांव 28 टोला के वार्ड संख्या 12 मे सड़क किनारे कब्रिस्तान के बगल मे पीपर के पेड़ के पास सिवानबंधी(न्योतन कार्यक्रम चल रहा था।वहाँ पर सैकड़ो लोगो की भीड़ थी।इसी बीच हाजीपुर की ओर से महनार की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर वहाँ खड़े दर्जनों लोगो को रौद दिया।हादसे मे छह बच्चियां समेत आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद ट्रक चारक ट्रक मे ही छिपा रहा।लोगो के डर से वह उतर नही रहा था।हायसे के बाद लोगो मे भारी गुस्सा और आक्रोश है।आक्रोश लोग सड़क पर ही बेठे रहे।जिससे सड़क जाम है।घटना के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ विधायक मौके पर पहुंच चुके थे।रात करीब 11बजे लोगो की मांग पर डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच ग्ए।शव क्षत विक्षत अवस्था मे देर रात तक पड़ा रहा।शव से लिपटकर रोते विलखते परिजनों को देखकर वहा मौजूद हर किसी का कलेजा दहल जा रहा था। प्रधानमंत्री ने जताया दुख,किया दो-दो लाख रूपये मुआवजा का ऐलान। बतादे कि वैशाली ट्रक हादसे मे मरने वाले लोगो को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार के वैशाली मे हूआ हादसा दुःख द है।उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रत्येक संवेदना व्यक्त की साथ ही कहा कि भगवान घायल जल्द स्वस्थ करे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से काफी मर्माहत है।मृतको के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।सभी घायलो के समुचित ईलाज के भी निर्देश भी दिया। पप्पु यादव बोले-शासन और प्रशासन तत्काल पीड़ितो की करे मदद। नेता चिराग पासवान ने लोगो के निधन पर जताया अत्यंत दुख वही लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बिहार के वैशाली जिले अंतर्गत महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर हूए भीषण सड़कों हादसे मे कई लोगो का असामाजिक निधन पर अंत्यंत दु:खुद जताया।उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवगंत आत्माओं को अपने चरणो मे श्रेष्ठ स्थान दे और घायलो को शीघ्र स्वस्थ्य लाभ प्रदान करे।हादसे मे मरने वालो मे पिटु राय,की आठ वर्षीय वर्षा कुमारी, सुरेन्द्र राय की 12वर्षीय पुत्री सुरूची,अनुष्का कुमारी, शिवानी और दस वर्षीय पुत्री खुशी, चंदन कुमार 20वर्ष,कोमल कुमारी, सतीश कुमार शामिल है।सतीश कुमार का शव ट्रक के बोनट मे फसा हूआ था।जिसे निकालने कि प्रयास जारी था।