Bihar News लूट की मोबाइल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

Bihar News लूट की मोबाइल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सिकटा पुलिस ने दो लूटेरों को लूटी गयी मोबाइल के साथ धर दबोचा है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि 18 जुलाई को सिकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूटर आकिब रहमान से लूटेरों व्दारा ₹58000 एवं वन प्लस मोबाइल लूट ली गई थी

Bihar News लूट की मोबाइल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

इस मामले में सिकटा थाना में 3 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक एफ आई आर दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया सिकटा पुलिस ने तकनीकी एवं मैनुअल अनुसंधान के क्रम में दो लुटेरों को लूटी गई मोबाइल के साथ धर दबोचा है जबकि तीसरा लूटेरा फरार बताया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है

Bihar News लूट की मोबाइल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तारगिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के शेरवा, टोला झुमका निवासी मुजिबुल हक 30 वर्ष पिता नूरुल कमर एवं घौसुलाह 32 वर्ष पिता शेख दउरसईद शामिल है छापामारी दल में सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, दरोगा अरविंद कुमार ठाकुर एवं प्रशिक्षु दरोगा राहुल कुमार आदि शामिल थे

Trending News