Bihar news बगहा में घास काटने गई दो बच्चियों की गंडक में डूबकर मौत,एक लापता

Bihar news Two girls who went to cut grass in Bagaha died by drowning in the pond, one missing
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत
घास काटने के लिए घर से निकले दो बच्ची की मौत हो गई है. एक बच्ची का शव गंडक नदी से मिला है, जबकि दूसरे की खोज की जा रही है.
पूरा मामला बगहा के शस्त्रीनगर मोहल्ले की है, जहाँ गुरुवार को दोपहर सूखई चौधरी की पुत्री नीलम कुमारी (12) और राजेश खटीक की पुत्री संजना (7) घास काटने के लिए घर से निकली थी,लेकिन शाम तक नहीं लौटी तो रात्रि में नदी के किनारे देखा गया। आसपास में पता किया गया लेकिन लड़कियों का पता नहीं चला वहीं शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों के द्वारा शव को गंडक नदी में देखा गया।

Bihar news Two girls who went to cut grass in Bagaha died by drowning in the pond, one missing

जिसकी सूचना पर पहुंचे तो पता चला कि नीलम कुमारी का शव है। वहीं संजना केशव की खोजबीन अभी भी जारी है.
बताते चलें कि हाल के दिनों में इसी इलाके में डूबने की वजह से आठ लोगों की जान जा चुकी है. विगत 10 जून को सोंखर निवासी जगदीश राय की मौत नहर में नहाने के क्रम में हो गई। जिनका शव 11 जून को बरामद किया गया। जबकि 8 जून को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के कदमहिया कंपार्ट के निकट दोन नहर में नहाने के क्रम में एक 12 वर्षीय बालक भोला चौहान की दोन नहर में डूबने से मौत हो गई। 3 जून को बगहा में नहाने के क्रम में गोडियापट्टी के रहने वाले दो चचेरे भाई-बहन गोडियापट्टी निवासी सबरु चौधरी के पुत्र सुनील कुमार (10) व विजय चौधरी की पुत्री पायल कुमारी (12) की मौत डूबने के कारण हो गई। जबकि 3 जून को ही पुअर हाउस के समीप नदी में नहाने के दौरान पुअरहाउस निवासी राजेश गोंड की पुत्री प्रतिमा कुमारी (10) और अवध बिहारी की पुत्री तकली कुमारी (11) की डूबने से मौत हो गई।

Bihar news Two girls who went to cut grass in Bagaha died by drowning in the pond, one missing

Trending News