Bihar news अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते दो अपराधी पुलिस के चढ़े हत्थे

Bihar news अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते दो अपराधी पुलिस के चढ़े हत्थे
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नौतन पुलिस ने अपराध की योजना बनाते समय दो अपराधियों को एक लोडेड देशी कट्टा एवं चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा है ।Bihar news अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते दो अपराधी पुलिस के चढ़े हत्थे

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दो अपराधी नौतन थाना के मंगलपुर बाजार स्थित हाई स्कूल परिसर में हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर दो अपराधियों को एक देसी लोडेड कट्टा एवं चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र मंगलपुर गुदरिया निवासी चंदन कुमार 20 वर्ष पिता दहाड़ी पासवान एवं नेहाल कुमार 20 वर्ष पिता रोहित मुखिया शामिल हैं।Bihar news अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते दो अपराधी पुलिस के चढ़े हत्थे

पुलिस टीम में योगापट्टी अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, प्रशिक्षु दारोगा बबलू यादव सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र पासवान एवं रंजन मंडल आदि शामिल थे

You may have missed