Bihar news अपराध की योजना बनाते समय दो अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Bihar news अपराध की योजना बनाते समय दो अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के काली बाग ओ पी पुलिस में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है

IMG 20220907 WA0026उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी काली बाग ओपी क्षेत्र के उत्तरवारी पोखरा स्थित द्वार देवी चौक के पास अपराध की योजना बना रहे और उनके पास हथियार भी है सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है गिरफ्तार अपराधियों में कालीबा ओपी क्षेत्र के द्वार देवी चौक निवासी शिवम मिश्रा उर्फ प्रज्वल मिश्रा 19 वर्ष पिता छोटन मिश्रा उर्फ प्रदीप मिश्रा एवं निक्कु पटेल उर्फ राजकुमार 23 वर्ष पिता प्रहलाद पटेल शामिल है

Bihar news अपराध की योजना बनाते समय दो अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तारइनके विरुद्ध नगर थाना तथा काली बाग ओपी मै 3 अपराधिक मामले दर्ज है पुलिस टीम में काली बाग ओपी प्रभारी रणधीर भट्ट एवं प्रशिक्षु दरोगा राजन कुमार आदि शामिल थे

You may have missed