Bihar News जिउतिया के अवसर पर नहाने के क्रम में डूब कर दो बच्चों की मौत

Bihar News Two children died by drowning while bathing on the occasion of Jiutiya  
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नौतन थाना के बलुआ ग्राम स्थित चंद्रावत नदी में नहाने के क्रम में डूब कर दो बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Bihar News Two children died by drowning while bathing on the occasion of Jiutiya

 मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम जिउतिया पर्व के अवसर पर गांव के ही पास चंद्रावत नदी में नहा रहे महिलाओं और बच्चों को देखकर नहाने गए शकील खान के पुत्र आफान आलम 12 वर्ष एवं आजाद खान का पुत्र मुराद अली 8 वर्ष कि गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची नौतन पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकार परिजनों को सौंप दिया है।

Bihar News Two children died by drowning while bathing on the occasion of Jiutiya

इस घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

You may have missed