Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News–आज दिनांक 26.06.2023 को मंडल कारा, हाजीपुर में जिलाधिकरी यशपाल मीणा के द्वारा ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण हुआ

जनवाद टाइम्स 26 June 2023
Bihar News--आज दिनांक 26.06.2023 को मंडल कारा, हाजीपुर में जिलाधिकरी यशपाल मीणा के द्वारा ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण हुआ
Share News
       

Bihar News–आज दिनांक 26.06.2023 को संवाददाता—राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। संस्थान (रूडसेटी) द्वारा प्रायोजित महिला बंदियों हेतु सॉफ्ट टॉयज मेकर व सेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण में कारा में संसीमित 35 महिला बंदियों को सॉफ्ट टॉयज मेकर व सेलर का प्रशिक्षण दिया जाएगा जो दिनांक 26.06.2023 से 08.07.2023 तक चलेगा। इस प्रशिक्षण हेतु अग्रणी जिला प्रबंधक, वैशाली की ओर से 10 (दस) सिलाई मशीन एवं 25 ‘भारत का संविधान’ का किताब मंडल कारा, हाजीपुर को उपलब्ध कराया गया है।Bihar News--आज दिनांक 26.06.2023 को मंडल कारा, हाजीपुर में जिलाधिकरी यशपाल मीणा के द्वारा ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण हुआ

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि डेढ़ माह पूर्व जब पुलिस अधीक्षक के साथ कारा निरीक्षण के लिए आया था तब महिला वार्ड में कुछ महिला बंदियों ने व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु सामान उपलब्ध कराने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का अनुरोध किया गया था, आज से आपका प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने सभी महिला बंदियों को कहा कि आप सभी मन लगाकर प्रशिक्षण को आत्मसात करें एवं बाहर निकलकर जीविका कार्यक्रम के माध्यम से या सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो। जिलाधिकारी ने कारा में अपनी माँ के साथ रह रहे 06 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं छठ व्रती के लिए और बेहतर व्यवस्था करने का निदेश कारा अधीक्षक को दिया। साथ ही रूडसेटी के निदेशक श्री सुनील कुमार को निदेशित किया कि संसीमित बंदियों को स्थानीय उपलब्ध संसाधन के आधार पर केला के चिप्स के निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान करें। इस संबंध में कारा अधीक्षक को भी निदेशित किया गया कि मंडल कारा, हाजीपुर में केला के चिप्स निर्माण उद्योग स्थापित करने के संबंध में विभागीय सहमति एवं स्वीकृति हेतु कार्रवाई करें।Bihar News--आज दिनांक 26.06.2023 को मंडल कारा, हाजीपुर में जिलाधिकरी यशपाल मीणा के द्वारा ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण हुआ

इस अवसर पर श्री रवि रंजन कुमार, पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने महिला बंदियों को स्वाबलंबन हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हमलोग सुधारात्मक व्याय प्रशासन की ओर बढ़ रहे हैं। यातना गृह की पुरानी अवधारणा के स्थान पर सुधार गृह की नई अवधारणा स्थापित हो चुकी है। सामाजिक न्याय के साथ सबके विकास का कार्य प्रशासन के सभी अंगों का मूल कर्त्तव्य बन चुका है। पुरानी बातों को छोड़कर आप सभी स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने समाज में जाकर परिवर्तन का एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने स्थानीय कारा प्रशासन एवं रूडसेटी की टीम की प्रशंसा की।Bihar News--आज दिनांक 26.06.2023 को मंडल कारा, हाजीपुर में जिलाधिकरी यशपाल मीणा के द्वारा ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण हुआ

मंडल कारा, हाजीपुर में आज ही बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर के द्वारा बंदियों की समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु अधीक्षक, मंडल कारा, हाजीपुर एवं प्रोवेशन पदाधिकारी, वैशाली को निदेशित किया गया। बंदी दरबार में जिलाधिकारी ने संसीमित बंदियों के शैक्षणिक स्थिति, विधिक सहायता, भोजन, चिकित्सा, जलापूर्ति तथा आवासीय स्थिति के संबंध में बंदियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक बंदी को एम.टेक. की तैयारी हेतु अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का निदेश कारा अधीक्षक को दिया।उन्होंने इग्नू द्वारा संचालित परीक्षा का भी निरीक्षण किया गया एवं शैक्षणिक परीक्षा में उत्तीर्ण एवं पूर्व प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कारा अधीक्षक श्री संजय कुमार ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का बंदियों के सामाजिक समायोजन हेतु आयोजित कार्यक्रम में आकर प्रोत्साहित करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। अधीक्षक, मंडल कारा, हाजीपुर द्वारा कारा में चलाये जा रहे विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, रूडसेट के निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, वैशाली, रूडसेट के वरीय संकाय, प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी, वैशाली, प्रोवेशन पदाधिकारी, वैशाली, उपाधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक, मंडल कारा, हाजीपुर उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News–सहदेई बुजुर्ग – ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ने वाले आंख से शतप्रतिशत दिव्यांग स्कूली बच्चे जिला मे प्रथम स्थान प्राप्त किया
Next: Bihar News नगर निगम क्षेत्र के सभी छत विहिन बीपीएल परिवारों को मिलेगा पक्का आवास:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.