Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम क्षेत्र के सभी छत विहिन बीपीएल परिवारों को मिलेगा पक्का आवास:गरिमा

जनवाद टाइम्स 27 June 2023
Bihar News नगर निगम क्षेत्र के सभी छत विहिन बीपीएल परिवारों को मिलेगा पक्का आवास:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रधान सहायक रमण कुमार और सबके लिए आवास योजना के संभाग प्रभारी मो. सज्जाद के साथ बैठक कर के योजना में अब तक के उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की। महापौर श्रीमती सिकारिया ने पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर पूरे नगर निगम क्षेत्र के छतविहीन बीपीएल परिवारों को पक्का छतदार मकान मुहैया कराने के लिए नगर निगम के सभी 46 वार्डों में अभियान चलाने निर्देश दिया।

IMG 20230626 WA0154

नगर निगम के एमआईएस संभाग के प्रभारी से उन्होंने योजना का प्रचार प्रसार तेज करने का आदेश दिया। बैठक के बाद महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के एक एक छत विहिन बीपीएल परिवारों को सबके लिए पक्का छतदार मकान मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि उनके पहले कार्यकाल में ही एक हजार से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मुहैया कराने की स्वीकृति विभाग से प्राप्त कर के सूची भेजी गई थी। उक्त स्वीकृत यूनिट में से ही 515 परिवारों के लिए पक्का आवास मुहैया कराना अब भी बाकी है।

Bihar News नगर निगम क्षेत्र के सभी छत विहिन बीपीएल परिवारों को मिलेगा पक्का आवास:गरिमा

नगर निगम के एमआईएस संभाग के माध्यम से अपनी बासभूमि पर मालिकाना हक अर्थात एलपीसी प्राप्त करके अर्हताधारी कोई भी बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ पाने के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अब तक लाभ पा चुके करीब पांच सौ परिवारों में से मात्र 76 परिवारों का ही घर बनना पूरा हो पाया है। बाकी परिवारों को पहली के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी और फिर चौथी और अंतिम किस्त पाने की तैयारी में हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News–आज दिनांक 26.06.2023 को मंडल कारा, हाजीपुर में जिलाधिकरी यशपाल मीणा के द्वारा ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण हुआ
Next: Etawah News : अन्ना मवेशियों को पकड़ने के लिए जिलाधिकारी ने बनाई समिति

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.