Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को करें समर्पित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 25 October 2022
Bihar news नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को करें समर्पित : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं एसी के विरूद्ध लंबित डीसी विपत्रों के समायोजन तथा पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि के चयन हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गयी।Bihar news नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को करें समर्पित : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी निदेश के आलोक में नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को समर्पित किया जाना है। साथ ही एसी के विरूद्ध लंबित डीसी विपत्रों का समयोजन भी किया जाना है। यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्य में तनिक भी लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक अभिरूचि लेते हुए नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को समर्पित करेंगे तथा एसी के विरूद्ध लंबित डीसी विपत्रों का समयोजन भी करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को उक्त कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करेंगे तथा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु ठोस कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस हेतु सीए, ऑडिटर एवं फिल्ड ऑफिसर के साथ नियमित रूप से बैठक कर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें। प्रतिदिन कार्य प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन कार्यकारी विभाग को उपलब्ध करायी जाय।

पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि चयन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायतों में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन तथा पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उदेश्य से पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिन पंचायतों में अबतक भूमि का चयन नहीं किया गया है, वहां अविलंब भूमि का चयन का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाय ताकि पंचायत सरकार भवन का निर्माण जल्द से जल्द कराया जा सके।Bihar news नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को करें समर्पित : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :पीएम आवास योजना कालिंदी पुरम् में धूम -धड़ाम से मनाया गया दीपावली महापर्व
Next: Bihar news- पॉस मशीन का सर्वर नही रहने के कारण राशन उपभोक्ताओं मे आक्रोश

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.