Bihar News- समग्र शिक्षा अभियान के तहत निपुण भारत मिशन द्वारा वर्ग1 से 5 के बच्चों के लिए टी एल एम मेला का भव्य आयोजन किया गया

IMG-20230314-WA0105
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।डायट ,दिग्घी हाजीपुर परिसर में लगाया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी ,वैशाली वीरेंद्र नारायण ने किया ।IMG 20230314 WA0105

इस अवसर पर टी एल एम मेला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ,वैशाली वीरेंद्र नारायण ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग में आने वाले सामग्री से बनाया गया टी एल एम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में लाभकारी होगा । इस कार्यक्रम को जिला स्थापना कार्यक्रम पदाधिकारी शोभा कांत,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , समग्र शिक्षा अभियान राजन गिरि , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एम डी एम निशांत किरण ,जिला योजना पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्त ,कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार शिक्षक शिक्षा प्रभारी गोपी नाथ झा , गुणवत्ता संभाग पदाधिकारी राजीव रंजन , नसीम अहमद ,खुर्शीद आलम एवं डायट दिग्घी प्राचार्य राम विनय एवं मूल्यांकन पदाधिकारी s ll o शिल्पी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री एवम शिक्षिका के की कृष्ण ने किया। टी एल मेला में जिले के 16 प्रखंडों से आए शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अनोखे ढंग से टी एल एम मेला लगाया ,जिसे आम दर्शकों ने काफी सराहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रफुल कुमार ,सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ,मधुप रंजन वर्मा ,राहुल कौशल ,जाहिद आलम ,मनीष कुमार ,विभा कुमारी ,प्रणव कुमार आदि मौजूद देखे गए।Bihar News- समग्र शिक्षा अभियान के तहत निपुण भारत मिशन द्वारा वर्ग1 से 5 के बच्चों के लिए टी एल एम मेला का भव्य आयोजन किया गया

Trending News