Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जनता की समस्याओं का ससमय समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 42 शिकायतों पर हुई सुनवाई

जनवाद टाइम्स 6 June 2025
Bihar News- Timely resolution of public problems is the priority of the administration: District Magistrate 42 complaints were heard in the public darbar of the District Officer
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

 

वैशाली /हाजीपुर

हाजीपुर। 6 जून।

वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की समस्याओं की सुनवाई की।Bihar News- Timely resolution of public problems is the priority of the administration: District Magistrate
42 complaints were heard in the public darbar of the District Officer

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंडों से आए लोगों ने कुल 42 आवेदन प्रस्तुत किए।जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, नल-जल योजना में समस्याएं, दाखिल-खारिज, बटवारा तथा मानदेय भुगतान जैसे मामलों पर शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करें।

हाजीपुर शुभाई के श्री सुनील कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं पक्का निर्माण रोकने हेतु आवेदन दिया।

सराय भगवानपुर के श्री रामचंद्र सिंह ने अवैध जमाबंदी के विरुद्ध शिकायत की। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अवैध वसूली की शिकायत राघोपुर के श्री अरविंद कुमार ने की। वहीं, श्रीमती आरती कुमारी ने पारिवारिक विवाद से संबंधित मामला रखा। लालगंज के श्री रविशंकर सिंह ने नल जल अनुरक्षण के मानदेय भुगतान से जुड़ी शिकायत की और बेलसर के श्री उपेंद्र प्रसाद शर्मा ने भूमि विवाद को उजागर किया।जनता दरबार में संबंधित विभागों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी मामलों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।Bihar News- Timely resolution of public problems is the priority of the administration: District Magistrate
42 complaints were heard in the public darbar of the District Officer

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज बकरीद की पूर्व संध्या पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने हाजीपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया
Next: Bihar News-जिलाधिकारी ने किया वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण फिनिशिंग कार्य में तेजी लाएं : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.