Bihar News नगर निगम की नौ सदस्यीय स्थाई सशक्त समिति में डिप्टी मेयर समेत तीन नए चेहरे

Bihar News नगर निगम की नौ सदस्यीय स्थाई सशक्त समिति में डिप्टी मेयर समेत तीन नए चेहरे
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की पहली महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पदेन सदस्य उप महापौर गायत्री देवी के अतिरिक्त अपने कैबिनेट के रूप गठित नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति में पूर्व के कार्यानुभव के आधार पर अपने पति रोहित सिकारिया के अतिरिक्त पुराने और अनुभवी लोगों पर भरोसा जताया है।Bihar News नगर निगम की नौ सदस्यीय स्थाई सशक्त समिति में डिप्टी मेयर समेत तीन नए चेहरे

उनकी नई कैबिनेट में लगातार तीसरी बार जनता विश्वास जीतने वाले वार्ड 7 के पार्षद मनोज कुमार और वार्ड 11 की शकीला खातून पर पहला भरोसा जताया है। बीते डेढ़ दशक से नगर सरकार का हिस्सा रहे नेहाल अहमद की बहु व वार्ड 15 की पार्षद अफरीना खातून और निवर्तमान पार्षद अभिषेक पांडेय की पत्नी कुमारी ममता मिश्रा को भी पूर्व के अनुभव के आधार पर गरिमा देवी सिकारिया की नई कैबिनेट में स्थान मिला है। वही सशक्त स्थाई समिति में वार्ड 20 से नव निर्वाचित पार्षद दीपक राम और 27 से इंद्रजीत यादव को भी श्रीमती सिकारिया की कैबिनेट में जगह मिली हैं।Bihar News नगर निगम की नौ सदस्यीय स्थाई सशक्त समिति में डिप्टी मेयर समेत तीन नए चेहरे

उपरोक्त जानकारी देने के साथ नगर निगम की पहली महापौर ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए वैधानिक अर्हता और योग्यता आदि के आधार पर सक्षम पार्षदगण का आंकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया सशक्त समिति का गठन पूरे नगर निगम क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर नगर निकाय के कार्यानुभव और रचनात्मक सोंच के आधार पर किया गया है।

Trending News