Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बिहार में बदलाव की चौतरफा लहर है: सत्यदेव राम

जनवाद टाइम्स 25 June 2025
Bihar News There is an all-round wave of change in Bihar: Satyadev Ram
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

भाकपा-माले के राज्य व्यापी बदलो सरकार-बदलो बिहार अभियान के तहत आज नौतन विधानसभा स्तरीय बदलो बिहार जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया।Bihar News There is an all-round wave of change in Bihar: Satyadev Ram

सभा को संबोधित करते हुए माले नेता व विधानसभा में उपनेता सत्यदेव राम ने कहा कि सरकार बिहार को बर्बाद करके रखे हुई है, पुरे बिहार को बेरोजगारी में धकेल दिया गया है बिहार में अपराध का राज है इसलिए अब बिहार को बदलना है। विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा उबिहार के होने वाले चुनाव पर पुरे देश की नजर है कि बीस सालों से रोज़गार छीन रही सरकार को अब बदलना है।

एपवा राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सभी तरह की कर्ज माफी करनी होगी और 4 प्रतिशत की दर पर लोन देना होगा। माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा आरएसएस का कोटा राज्य में चल रहा है!क्या इस कोटा से विश्वविद्यालयों में नियुक्ति हो रही है? सुना है कि थाने और पुलिस में भी आरएसएस के लोगों को वरीयता दी जा रही है। भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा आंबेडकर का नाम लेकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है और संविधान के भेद भाव रहित समाज के सपने को तहस नहस कर रहे हैं। जमीन छीनने के लिए वक्फ कानून संशोधन लाया गया है।बिहार की बात करते हैं लेकिन बिहारियों को दिल्ली में खदेड़ने में लगे हैं।गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।झूठ बहुत हो गया,नफरत की राजनीति बहुत हुई,अब इसे बदला जाना चाहिए। देश की आजादी खतरे में है।अंग्रेजों की दलाली करने वाले लोग आजकल ट्रंप की दलाली कर रहे हैं। ऐसे में बिहार बदलाव की अगुवाई बिहार को इसकी करनी होगी।भाकपा माले समाज में दलित वंचितों को जोड़कर बड़ी एकता बना रही है,महागठबंधन दलों की एकता से भाजपा की यह नीतीश सरकार जाएगी। पिछले चुनाव में हमारी पार्टी औराई विधान सभा से चुनाव लड़ी थी लेकिन कुछ वोटों से हम पीछे रह गये थे। इस बार पूरे बिहार में बदलाव की चौतरफा लहर है।Bihar News There is an all-round wave of change in Bihar: Satyadev Ram

जंन संवाद सभा को भाकपा-माले के बिनोद यादव , नवीन कुमार, बिनोद कुशवाहा, सुरेन्द्र साह, अशोक प्रसाद, मोजम्मिल हुसैन, हारून गद्दी ने भी संबोधित किया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज- विधानसभा क्षेत्र आलापुर में पी॰ डी॰ ए॰ चर्चा कार्यक्रम विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी की अध्यक्षता हुआ संपन्न 
Next: Bihar News-राजापाकर– पंचायत उपचुनाव में नामांकन के बाद सोमवार को समीक्षा में सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई एवं सभी आवेदन पत्र सही पाए गए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.