Bihar news छात्रों के विद्या की देवी मां सरस्वती की आस्था पर भारी पड़ा प्रकृति का प्रकोप

Bihar news छात्रों के विद्या की देवी मां सरस्वती की आस्था पर भारी पड़ा प्रकृति का प्रकोप
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लगातार दो दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने पूजा को छिन्न-भिन्न कर दिया और छात्रों के पूजा की तैयारी पर पानी फेर दिया। लेकिन शनिवार को 11:00 बजे के बाद बारिश रुक जाने पर सूरज की लुकाछिपी के बीच किसी प्रकार छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया। अन्य सालों की अपेक्षा सरस्वती पूजा में छात्र छात्राओं का उत्साह इस वर्ष नहीं दिखा। जिले में बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। प्रकृति का प्रकोप व कोविड-19 का पूरा असर मूर्तिकारों पर भी बुरी तरह से पड़ा। मूर्ति का उन्हें उचित दाम नहीं मिल सका और किसी प्रकार से कम दामों में मूर्ति को बेचकर अपनी पूंजी को निकालने में लगे दिखें।

IMG 20220205 WA0048

सरस्वती पूजा के पंडालों के साज सामान बेचने वाले भी 25 प्रतिशत भी बिक्री नहीं होने का रोना रोते देखें गए। वहीं पूजा के लिए प्रयुक्त फल व मिठाई पर भी भक्तों की भीड़ नहीं देखी गई जिसके कारण फल दुकानदार भी सरस्वती पूजा की पूरी उल्लास में कमी का रोना रोते रहें। कुल मिलाकर कोविड-19 और प्रकृति के कारण पूजा की बस कोरम पूरा किया नजर आया।

 

Bihar news छात्रों के विद्या की देवी मां सरस्वती की आस्था पर भारी पड़ा प्रकृति का प्रकोप

You may have missed