Bihar News-जिला प्रशासन के फेसबुक पर खूब लोकप्रिय हो रहा है क्विज

Bihar News- The quiz is becoming very popular on the Facebook page of the district administration
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर, 22 सितंबर।
जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर शुरू हुआ क्विज प्रतियोगिता एक हफ्ते के भीतर ही काफी लोकप्रिय हो गया है।दिनांक 15 सितंबर, 2024 से आरंभ हुए क्विज में प्रतिदिन 500 से अधिक प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा ले रहे हैं।Bihar News- The quiz is becoming very popular on the Facebook page of the district administration

जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज ने बताया कि जिला पदाधिकारी के गाइडेंस और इफेक्टिव मॉनिटरिंग से सभी विभागों की योजनाओं में काफी अच्छी प्रगति है।
जिला प्रशासन बाढ़ राहत कार्य से लेकर स्वच्छता अभियान, पीएम विश्वकर्म योजना, खेलकूद प्रतियोगिता सहित दर्जनों गतिविधियों में एक साथ सक्रिय है।
इसी के बीच जिला प्रशासन द्वारा विचार किया गया कि युवाओं और नई जानकारी से लैस रहने वाले लोगों के लिए फेसबुक पेज पर क्विज शुरू किया जाए।
प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में लोग क्विज में भाग ले रहे हैं। इसमें माननीय विधायक से लेकर डॉक्टर, रंगकर्मी, इंजीनियर और युवा वर्ग अभिरुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक से अधिक प्रतिभागियों के उत्तर सही होने पर लकी ड्रॉ किया जा रहा है और दूसरे दिन लकी विजेता की घोषणा की जा रही है।अभी क्विज वैशाली पर ही केंद्रित है। आगे इसका कैनवास बढ़ाया जाएगा।अभी तक थथान बुजुर्ग, हाजीपुर के अभिषेक रंजन, महुआ के सुमित सहगल, रवि शंकर यादव, मीरमपुर, राघोपुर के रवि कुमार, बिदुपुर के निलेश कुमार, महनार के देवकांत और जंदाहा के राजेश कुशवाहा लकी विजेता घोषित किया जा चुके हैं।

Bihar News- The quiz is becoming very popular on the Facebook page of the district administration
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि लकी विजेताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं : https : // www.facebook.com/DistrictAdministrationVaishali

Trending News