Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar Newsमीरपुर पतार पंचायत के डुमरी ग्राम स्थित पंचायत भवन के परिसर में पंचायत के अंतिम छोर पर बन रहे पंचायत सरकार भवन काविरोध किया गया

जनवाद टाइम्स 30 September 2025
Bihar News: The Panchayat Government building being constructed at the end of the Panchayat in the premises of the Panchayat Bhawan located in Dumri village of Mirpur Patar Panchayat was opposed.
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली

रोक लगाने हेतु पंचायत स्तरीय आम सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता हरेंद्र शर्मा ने किया एवं संचालन प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा किया गया. बैठक में पंचायत के दर्जनों महिला पुरुष  उपस्थित हुए।

Bihar News: The Panchayat Government building being constructed at the end of the Panchayat in the premises of the Panchayat Bhawan located in Dumri village of Mirpur Patar Panchayat was opposed.

सभी लोगों ने डुमरी ग्राम में एक स्वर से पंचायत सरकार भवन बनाने की जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन से पूरजोर मांग किया .तथा कहा कि डुमरी ग्राम पंचायत का मध्य भाग है यहां पंचायत सरकार भवन सरकार बनने से पंचायत के सभी लोगों को फायदा होगा. जबकि राम पुरानी ग्राम जो पंचायत का अंतिम छोर है बनने से लोगों को काफी आने-जाने में दूरी के कारण परेशानी होगी. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व के आम सभा में डुमरी ग्राम में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए जमीन चिन्हित किया गया था. लेकिन एक साजिश के तहत इसे यहां से हटाकर राम पुरानी ग्राम में पंचायत के अंतिम छोर पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. जिसे हम सभी ग्रामवासी पुरजोर विरोध करते हैं. इसके लिए हमें कार्यपालिका न्यायपालिका का सहारा लेंगे एवं सड़क जाम कर हम लोग डुमरी ग्राम में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए संघर्ष करेंगे. यदि भू अभिलेख में कोई त्रुटि होगी तो उसे सुधार कर भवन निर्माण कराया जाएगा. अंचल कार्यालय द्वारा डुमरी ग्राम में चयनित सरकारी जमीन के खाता खेसरा एवं रकवा अभिलेख में उल्लेख नहीं है का कारण देकर स्थल को निरस्त किया गया है. जबकि ग्रामीणों द्वारा प्रमाणित कागजात उपलब्ध कराया गया. मुखिया द्वारा दूसरा ग्राम सभा का बैठक नहीं कर कर अपने पद का दुरुपयोग कर उपयुक्त चयनित स्थान डुमरी ग्राम से पंचायत सरकार भवन राम पुरानी ग्राम में स्थानांतरित कर दिया गया. जिससे सभी ग्रामवासी आक्रोशित हैं. इस संबंध में पंचायत सरकार भवन बनाने में विरोध का कारण पंचायत के मुखिया मुखिया गीता देवी से पूछे जाने पर बताया कि 2022 में डुमरी ग्राम में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए जमीन का ब्योरा अंचल कार्यालय को भेजा गया था. लेकिन अभिलेख में जमीन से संबंधित कागज में त्रुटि रहने के कारण डीसीएलआर महुआ द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया. जिसके कारण दूसरी जगह राम पुरानी में भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वहीं बैठक में डुमरी ग्राम में पंचायत सरकार भवन बनाने को ले संघर्ष कमेटी का गठन किया गया. जिसका नाम पंचायत विकास एवं बचाव संघर्ष समिति मीरपुर पतार रखा गया. जिसमें 15 सदस्य कार्यकारणी का गठन किया गया जो डुमरी ग्राम में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए संघर्ष में शामिल होंगे।

Bihar News: The Panchayat Government building being constructed at the end of the Panchayat in the premises of the Panchayat Bhawan located in Dumri village of Mirpur Patar Panchayat was opposed. मौके पर उपस्थित लोगों में मनोज कुमार सज्जन, जिवस पासवान, सच्चिदानंद शर्मा, शंभू कुमार शर्मा, अविनाश कुमार शर्मा, भरत कुमार सिंह, शिव शंकर शर्मा, मनोज कुमार निराला, हरेंद्र दास ,अजय राम, ब्रह्मदेव पासवान, अरविंद पासवान ,प्रमोद राय, कृष्ण ठाकुर, रविंद्र राय, शंभू शाह शाहिद सहित दोनों लोग शामिल हैं।

Post navigation

Previous: Lucknow News: इन्टरनेशनल ट्रेड शो में दीदियों के उत्पादों के व्यापार के मामले में मिल रही ग्लोबल पहचान -उप मुख्यमंत्री
Next: Agra news महिला सुरक्षा अभियान की पोल खुली: 26 दिन बाद दर्ज हुआ केस, आगरा पुलिस पर सवाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0093
  • Etawah

इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.