Bihar news-बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है

Bihar news पत्रकार को खबर लिखने से रोका नहीं जा सकता – सुप्रीम कोर्ट
Share News

संवाददाता-–राजेन्द्र कुमार

बेगुसराय/राज्य में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया रहा है। उसमें भी बिहार का बेगूसराय फिर से अपराधियों का गढ़ बना हुआ है।

Bihar news-बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा हैजिससे पुलिस महकमें के भी नाकों में दम हो रखा है, पुलिस महकमें द्वारा इनपर लगाम लगाने को लेकर तरह – तरह की योजनाएं भी बनाई जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक सनसनीखेज मामला बेगूसराय से ही जुड़ा हुआ सामने आया है।

Bihar news-बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है
बिहार के बेगूसराय में पिछले दो दिनों से लापता चौकीदार का शव गांव के बाहर चौर से बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है‌। बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी भरे धान के खेत में फेंक दिया है। परिजनों को आशंका है कि बदमाशों ने हत्या के बाद चेहरे पर तेजाब भी डाला है। दरअसल, मंसूरचक थाना में कार्यरत सोहिलवाड़ा गांव निवासी चौकीदार 59 वर्षीय घूरन महतो 9 नवंबर की रात से लापता था। काफी खोजबीन के बाद कल घूरन महतो का सोहिल वाड़ा चौर में धान के खेत से चौकीदार का कपड़ा मिला था जिसके बाद से ही घर वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। आज सुबह सोहिल वाड़ा बहियार से धान के खेत में चौकीदार का शव मिला है। बताया जाता है कि बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या करने के बाद पानी भरे धान के खेत में शव को फेंक दिया है।

You may have missed