Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news चरागाहां शतचंडी महायज्ञ की रासलीला में हमारे सनातन धर्म व संस्कृति का समन्वय:गरिमा

जनवाद टाइम्स 24 May 2022
Share News
       
  1. संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम के क्षेत्र के सनसरैया समीपवर्ती चारगाहा में आयोजित शतचंडी महायज्ञ व रासलीला का रविवार की रात नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व महायज्ञ मंडप से चलकर नगर के ऐतिहासिक सागर पोखरा से जलबोझी के लिये वैदिक विधि विधान से पहुंची जलयात्रा के पुरजोर स्वागत में भी निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया शामिल रहीं। जिससे इस जलयात्रा में शामिल महिलाओं से लेकर कन्याओं और बच्चीयों तक का उत्साह देखने के लायक था। वहीं बतौर मुख्य अतिथि रासलीला के उद्घाटन में पहुंचीं गरिमा देवी सिकारिया का मातारानी के जयकारे और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुरजोर स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आप माता बहनों और क्षेत्र के भाइयों में अध्यात्म और सनातन धर्म के प्रति ऐसा समर्पण स्वागत और अभिनन्दन के योग्य है। वास्तव में इस चरागाहां उप नगर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ और यहां की रासलीला में वास्तविक तौर पर कहें तो हमारे सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के समन्वय उद्घाटन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ जल यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चे जेठ की तेज धूप में भी नंगे पांव चलते हुये माता रानी का जयकार उत्साह पूर्वक लगाते रहने के उत्साह से ही मैं बहुत प्रभावित और भावुक हो गयी थी। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इस महायज्ञ और इसकी जलयात्रा में सहभागिता से लोगों में धर्म और अपनी आस्था के प्रति उत्साह और बढ़ गया प्रतीत हुआ। जिसके बाद मुझमें भी अपने सौभाग्य पर गर्व करने जैसे भाव आये और मेरे भी मन को आह्लादित किया।उन्होंने कहा कि आदि शक्ति जगदम्बा के प्रति ऐसी आस्था वंदनीय है। सतचंडी महायज्ञ में यज्ञकर्ता दिवाकर कुमार मिश्रा, अध्यक्ष शुभ सागर मिश्रा, यज्ञ आचार्य पंडित ऋषिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष नीरज पटेल, रंजन कुमार, मंटेश कुमार, कुणाल मिश्रा, बिट्टू कुमार, निप्पू कुमार, अभय कुमार, अजीत मिश्रा, मनीष कुमार, साहिल कुमार, विनय यादव, मिट्ठू यादव, नवीन यादव, अमित यादव इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News:-शासन का फरमान मिलते ही सक्रिय हुआ नगर पंचायत कार्यालय जहांगीरगंज
Next: Bihar news अलविदा कॉ रामदेव बर्मा आपकी कमी खलेगी: भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.