Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मृतक नरेन्द्र बरनवाल के परिवार को बेतिया बरनवाल परिवार के द्वारा 45,000 की दूसरी सहयोग राशि प्रदान की गई

जनवाद टाइम्स 14 February 2022
Bihar news मृतक नरेन्द्र बरनवाल के परिवार को बेतिया बरनवाल परिवार के द्वारा 45,000 की दूसरी सहयोग राशि प्रदान की गई
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

कोविड-19 की पहली लहर की भयावहता ने बरनवाल परिवार के एक भाई व पिता नरेन्द्र बरनवाल को असमय ही काल के गाल में खींच लिया। कोविड-19 से हुई उनकी मौत ने समाज व जिले को झकझोर कर रख दिया था, क्योंकि मरने के कुछ घंटों पहले ही उन्होंने फेशबुक लाइव आकर जीएमसीएच अस्पताल, बेतिया की व्यवस्था और उन तक किसी भी चिकित्सकों की निगरानी नहीं होने की पूरी व्यथा का विडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि उनकी विडियो के पश्चात अस्पताल प्रशासन ने अपनी सफाई जरूर पेश की कि हमारी सारी व्यवस्था सही थी।

 

IMG 20220214 WA0019

 

23 जुलाई 2020 को नरेन्द्र बरनवाल के असामयिक कोविड-19 के कारण हुई मौत के पश्चात बेतिया के बरनवाल परिवार को उनके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति हुई और सभी ने मिलकर एक छोटी बड़ी राशि को जमा किया था। जिसमें बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल नवयुवक संघ एवं बरनवाल महिला समिति की अहम भागीदारी रही थी। जिसके पश्चात 7 अगस्त 2020 को 70000/- की एक राशि को मृत नरेंद्र बरनवाल के पत्नी दिव्या बरनवाल को बेतिया बरनवाल परिवार के द्वारा प्रदान की गई थी।

वहीं घटना के लगभग डेढ़ साल के बाद 14 फरवरी को एक बार फिर बेतिया बरनवाल परिवार ने मृत नरेंद्र बरनवाल के पत्नी को 45000/- रुपया की आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

आपको बता दें कि नरेन्द्र बरनवाल कोविड-19 पाॅजिटीव के शिकार होकर इस दुनिया से अलविदा तो कह दिए लेकिन उनके जीवन काल में ही उनकी एक बेटी जो कि युरोलाॅजी व किडनी प्रॉब्लम के गंभीर बिमारी से संक्रमित है और किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता भी संबंधित इलाज के दरम्यान डाक्टरों ने बताया है। परन्तु यह इलाज मृतक की पत्नी दिव्या बरनवाल के लिए चुनौती बनी हुई है और वो इस चुनौती को कैसे अकेले पूरा करेंगी यह सवाल लेकर वो अंदर ही अंदर घूट रही हैं। उनके परिवार में एक बेटा नैतिक युग जो कि 10 वर्ष का और बीमार बेटी दीक्षा प्रज्ञा जो कि 7 वर्ष की है। जिसे चिकित्सकों ने जल्द डायलिसिस भी शुरू करने का सलाह भी दिया है। परन्तु नरेन्द्र बरनवाल के मौत के पश्चात इस परिवार के पास रोजी रोटी की समस्या के साथ यह बहुत बड़ी समस्या जीवन में बनी हुई है। लेकिन उन्हें आशा है कि कोई ऐसा जरूर आएगा जो उनकी समस्याओं व तकलीफों को दूर करने का प्रयास जरूर करेगा ताकि वो अपनी बेटी की जीवन बचा सकें।

 

Bihar news मृतक नरेन्द्र बरनवाल के परिवार को बेतिया बरनवाल परिवार के द्वारा 45,000 की दूसरी सहयोग राशि प्रदान की गई

सहयोग राशि देते समय विजय बरनवाल, राकेश बरनवाल, दिनेश गोयल, दीपक कुमार, गोलू बरनवाल, प्रेम बरनवाल, देवेश बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :प्रेक्षकगणों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विधान सभा के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ द्वितीय रैडमाइजेशन सम्पन्न
Next: Etawah News: आगामी 17 फरवरी को मतदाताओ का महाशपथ ग्रहण समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.