Bihar News- भाकपा माले की भगवानपुर प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक संयोजक पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई

Bihar News- The extended meeting of the CPI-ML Bhagwanpur Block Committee was concluded under the chairmanship of Convenor Pawan Kumar Singh
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /भगवानपुर

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव यादव ने मतदाता सूची से दलित गरीबों का नाम हटाने की साजिश का विरोध किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर बचे हुए मतदाताओं का गणना फॉर्म जमा कराने, चुनाव आयोग द्वारा मांगे जा रहे 11 दस्तावेजों में से कोई एक संलग्न करके देने, सभी गरीबों को जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए तेजी के साथ आवेदन करने, का आह्वान किया।

Bihar News- The extended meeting of the CPI-ML Bhagwanpur Block Committee was concluded under the chairmanship of Convenor Pawan Kumar Singh

श्री यादव ने कहा कि भारत सरकार दलित गरीबों, महिलाओं अल्पसंख्यकों और पिछड़ों का मतदाता सूची से नाम हटाना चाहती है। गहन मतदाता पुनर निरीक्षण का आदेश वापस लेने के लिए आंदोलन भी जारी रहेगा। समय से पहले जाति प्रमाण पत्र नहीं देने पर प्रखंड मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के सलाह के मुताबिक आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड,राशन कार्ड,को मान्यता देने से संबंधित लिखित आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। यह तीनों दस्तावेज गरीबों के पास उपलब्ध है। भगवानपुर प्रखंड में 90% गणना फॉर्म अभी तक भरा गया है,जो 10 पर्सेंट बाकी है, वह सभी दलित गरीबों का है।

Bihar News- The extended meeting of the CPI-ML Bhagwanpur Block Committee was concluded under the chairmanship of Convenor Pawan Kumar Singh बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने गांव में जुलूस भी निकाल। बैठक को पार्टी प्रखंड कमेटी सदस्य विजय महाराज, बलली राय, सुशीला देवी, पार्वती देवी, रीना देवी, पूनम देवी, संजू देवी, राधा देवी, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Trending News