Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : जिलाधिकारी ने जाति आधारित गणना के तहत कराये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 19 January 2023
Bihar News : जिलाधिकारी ने जाति आधारित गणना के तहत कराये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का लिया जायजा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज बिहार जाति आधारित गणना 2022 के तहत प्रथम चरण अंतर्गत कराये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का जायजा लिया गया तथा संबंधित चार्ज पदाधिकारी, पर्यवेक्षक तथा प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर-19 एवं 20 में मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे प्रगणक, पर्यवेक्षक सहित चार्ज पदाधिकारी से मकान सूचीकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी। सूचीकरण के उपरांत मकानों पर अंकित किये जा रहे नंबरों की जांच की तथा संतोष प्रकट किया।Bihar News : जिलाधिकारी ने जाति आधारित गणना के तहत कराये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुछेक घरों में नंबर अंकित नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एक भी घर मकान सूचीकरण में छूटे नहीं, इसका विशेष ध्यान रखना है। गृह स्वामी से वार्ता कर छूटे हुए घरों का सूचीकरण तुरंत कराया जाय। उन्होंने कहा कि यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई निश्चित है।

जिलाधिकारी द्वारा कई गृह स्वामियों से बातचीत भी की गयी तथा मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों को सहयोग करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में जाति आधारित गणना के तहत प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है। इसके उपरांत द्वितीय चरण अंतर्गत जाति की गणना की जानी है।

अपर समाहर्ता एवं नोडल पदाधिकारी, जाति आधारित गणना द्वारा मकान सूचीकरण से संबंधित अद्यतन जानकारी नजरी नक्शा, चौहद्दी, मार्किंग आदि से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा संतोष प्रकट करते हुए कहा गया कि जो भी घर गणना से बचे हुए हैं, उनका सूचीकरण त्वरित गति से कराना सुनिश्चित किया जाय।

मकान सूचीकरण कार्य का जाजया लेने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रगणकों से विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सही तरीके से मकानों का सूचीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।Bihar News : जिलाधिकारी ने जाति आधारित गणना के तहत कराये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का लिया जायजा

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, एसडीएम, बेतिया, नोडल पदाधिकारी, जाति आधारित गणना, वरीय उप समहर्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: खाटू श्याम जी के भजनों पर जमकर झूमे श्याम प्रेमी
Next: Bihar. News भूकम्प सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत समाहरणालय के अधिकारियों, कर्मियों को भूकम्प से बचाव हेतु दी गयी जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.