Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह का लिया जायजा, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम आदि की जांच की

जनवाद टाइम्स 24 March 2022
Bihar news जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह का लिया जायजा, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम आदि की जांच की
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज रमना मैदान के समीप अवस्थित प्रेक्षागृह का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, सिट, सोफा आदि की सूक्ष्मता से जांच की गयी तथा फंक्शनलिटी चेक की गयी। साथ ही फायर सेफ्टी, ग्रीन रुम, इलेक्ट्रिकल रूम, आर्ट गैलरी, वीआईपी लाउंज आदि का निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

 

IMG 20220324 WA0019

 

निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफॉर्मर का अधिष्ठापन की प्रक्रिया की जा रही है ताकि विद्युत की निर्बाध सप्लाई हो सके। साथ ही उच्च क्षमता का डीजी सेट का अधिष्ठापन करा लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निदेश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता, विद्युत से समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब ट्रांसफॉर्मर का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

Bihar news जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह का लिया जायजा, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम आदि की जांच की

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेक्षागृह के निर्माण में बेहतर कार्य किया गया है। प्रोजेक्टर क्षमता एवं साउंड सिस्टम उच्च क्वालिटी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिलेवासियों को प्रेक्षागृह का समुचित लाभ मिल सकेगा।

ज्ञातव्य हो कि रमना मैदान, बेतिया के समीप 5.17 एकड़ में प्रेक्षागृह का निर्माण कराया जा रहा है। यह भवन पूर्णतः वातानुकूलित है। प्रेक्षागृह सारी आधुनिक सुविधाओं (उच्च कोटि के माइक, वीडियो स्क्रीन, प्रोजेक्टर स्क्रीन) से प्रयुक्त है। इस भवन में एक समय में 2000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस भवन में मेन ऑडोटोरियम के अलावे ग्राउंड फ्लोर में प्रदर्शनी एरिया, रिसेप्शन, सुरक्षा पोस्ट, कण्ट्रोल ऑफिस आदि है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम ,बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी/अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news खेल के मैदान के माध्यम से कायम रहता है भाईचारा व बढ़ता है सामाजिक सौहार्द
Next: Bihar news औषधीय पौधों की खेती, मूल्यवर्धन एवं विपणन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.