Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिला प्रशासन उद्यमियों के साथ खड़ा है और उनकी सफलता को सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 2 August 2025
Bihar News The district administration stands with the entrepreneurs and every possible effort will be made to ensure their success: District Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया / पश्चिम चंपारण।

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण ने आज नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन, चनपटिया का निरीक्षण कर उद्यमिता विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। यह निरीक्षण न केवल एक प्रशासनिक चुस्ती थी, बल्कि एक दूरदर्शी पहल थी, जिसका उद्देश्य जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना है।Bihar News The district administration stands with the entrepreneurs and every possible effort will be made to ensure their success: District Officer

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टार्टअप जोन में संचालित विभिन्न यूनिट्स का अवलोकन किया और उद्यमियों से उनके कार्यों, चुनौतियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां कार्यरत विभिन्न उद्यमियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक उद्यम के कार्यपद्धति, उत्पादन प्रक्रिया, विपणन तंत्र एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर उद्यमियों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपने कार्यों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और उन्हें आ रही व्यावहारिक चुनौतियों से भी अवगत कराया।

उद्यमियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को जिला पदाधिकारी ने अत्यंत गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु उच्चस्तरीय स्तर पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्यमियों के साथ खड़ा है और उनकी सफलता को सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। चनपटिया मॉडल को देशभर में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में यह पहल एक और मजबूत कदम साबित होगा।

ज्ञात हो कि चनपटिया स्टार्टअप जोन बिहार सरकार की एक सराहनीय पहल रही है, जहां कोविड महामारी के दौरान वापस लौटे मजदूरों ने राज्य सरकार से प्राप्त सहायता के आधार पर विभिन्न उद्योगों की शुरुआत की है। यह मॉडल अब राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है। जिला पदाधिकारी की इस पहल से स्थानीय उद्यमियों में एक नई ऊर्जा स्फूर्त हुई है। कई उद्यमियों ने इस मौके को प्रशासन से सीधे संवाद के एक सुनहरे अवसर के रूप में देखा और विश्वास जताया कि प्रशासनिक सहयोग से उनके उद्योग एक नई ऊँचाई को छू सकेंगे।Bihar News The district administration stands with the entrepreneurs and every possible effort will be made to ensure their success: District Officer

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, रोहित राज सहित अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: BiharNews अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के अन्तर्गत दिनांक 01.08.2025 को निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशित
Next: Bihar News जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा खेल प्रतियोगिता 18 अगस्त से होगा प्रारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.