Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news केन्द्र सरकार गेहूं पर 5 सौ रुपए बोनस दे अन्यथा किसान सभा सड़क पर उतरेगी

जनवाद टाइम्स 18 May 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जलवायु में हो रहे लगातार परिवर्तन के कारण गेहूं सहित सभी रबी फसलों के उत्पादन में भारी कमी हुई है । साथ हीं फसलों के लागत में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए गेहूं की खरीद के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 500 रुपये प्रति क्विंटल पर बोनस दिया जाए। किसान सभा ने कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा पर्याप्त संख्या में गेहूं की खरीद केंद्र नहीं खोली गई है , जिसके चलते किसानों को उत्पादन में आई कमी और सरकारी स्तर पर कम खरीद की दोहरी मार का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। जिसके कारण किसानों के सामने आई संकट से मजबूर होकर व्यपारियो की शर्तो पर बिक्री करना पड़ रहा है । जिस के परिणामस्वरूप गहूं कि अपार मांग और कम उपलब्धता के बावजूद भी किसानो की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
किसान सभा ने यह भी कहा है कि इस बोनस का लाभ उन किसानों को भी दिया जाना चाहिए जो पहले ही अपना गेहूं सरकारी एजेंसियों या बिचौलियों को बेच चुके हैं।
बेमौसम आई गर्मी के हिसाब से फसल का पटवन पर्याप्त नहीं हुआ है और यूरिया खाद की चोरबाजारी भी इसका कारण है । इस वर्ष उत्पादन के 20-25% की फसल की बर्बादी के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भी मोदी सरकार ने इस साल 44.4 करोड़ टन गेहूं के घोषित कोटे का आधा की भी खनहीं खरीदारी नहीं हुई है ।
यदि सरकारी एजेंसियां गेहूं की लक्षित मात्रा की खरीद के लिए आगे नहीं आती हैं, तो निकट भविष्य में खाद्य सुरक्षा और आटे व अन्य खाद्यान्नों की कीमतों में भारी वृद्धि का खतरा है।

स्थिति का फायदा उठाकर निजी व्यापारी और कॉरपोरेट कंपनियां जमाखोरी व मुनाफाखोरी के लिए भारी मात्रा में गेहूं की खरीद में जुटी हुई है। तो दूसरी ओर व्यापारी आटे की कीमतों में भारी वृद्धि कर रहे हैं और इस तरह कालाबाजारी के माध्यम से भारी मुनाफाखोरी करने की जुगत लगे हुए हैं । इसमें सरकार की भी सहयोग उसे प्राप्त है । यहीं कारण है कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों को पीछे हटा कर कृषि बाजार पर निजी व्यापारियों और कॉर्पोरेट कंपनियों को बैठाने का भरपूर कोशिश कर रही है ।
इस प्रकार कृषि का कॉर्पोरेटीकरण करने में मोदी सरकार लग गई है और उनको सुविधा देने की पूरी कोशिश कर रही है।

मोदी सरकार के इजाजत से गेहूं के निर्यात को बढ़ावा दिया गया । जो 2020-21 में गेहूं का निर्यात 21.55 लाख टन था । जबकि 2021-22 में इसे बढ़ाकर 72.15 लाख टन हो गया है। इस नीति ने घरेलू खाद्य भंडार को प्रभावित किया है और गेहूं के स्टॉक की कमी के कारण मोदी सरकार को उन क्षेत्रों में चावल वितरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है जहां पहले गेहूं वितरित किया जाता था। इससे किसानों के बीच व्यापक फसल बिक्री का संकट पैदा हो गया है तथा देश में लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा ख़त्म होने का खतरा भी पैदा हो गया है ।
ठीक इसी समय में बिहार जैसे राज्य में अनाज से पैदा होने वाले इथनॉल प्लांट लगा कर भुखमरी का संकट पैदा कर रही है । जबकि बिहार के 18 बन्द चीनी मिलों सरकार चालू कर देती तो गन्ना की खेती का विस्तार होता । इस नगदी फसल से किसानों को लाभ मिलता । तो दूसरी तरफ मिलों में चीनी बनने के बाद उसके बायो प्रोडक्ट के रूप में इथनॉल , बिजली , खाद , स्पिरिट , कागज जैसे अनेक लाभकारी उत्पादन होते ।
बिहार राज्य किसान सभा मोदी सरकार और नीतीश सरकार की इन किसान विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करता है।

Post navigation

Previous: Bihar news- आज दिनांक 18 मई 2022 को बसंत महाविद्यालय बसंत गारखा सरण मैं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र छपरा द्वारा आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Next: Bihar news नाला के अतिक्रमणकारियों पर निगम का चला बुलडोजर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.