Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news — बाघ के हमले में किशोर की मौत

जनवाद टाइम्स 14 May 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह. बेतिया

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जिमरी वन क्षेत्र कक्ष संख्या 32 में बाघ ने किशोर पर हमला कर दिया। किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की दाेपहर की है। चिउटाहां वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिमरी-नौतनवा पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी लक्ष्मण बैठा का 12 वर्षीय पुत्र राजकुमार बैठा अपने कुछ दोस्तों के साथ साग-सब्जी चुनते-चुनते जिमरी वन क्षेत्र अंतर्गत जंगल में चला गया था। यहां बाघ ने किशोर पर हमला बोल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त बाघ की भनक लगते ही वहां से जान बचाकर भाग निकले। गांव में आकर शोर-गुल किया। ग्रामीण चिकित्सक अमेरिका पाल, वार्ड सदस्य नथू कुशवाहा, बेचू साह, सरजू पाल, केवल बैठा, शंभू पाल, हरेंद्र पाल आदि के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एक साथ जंगल में जाकर शव की तलाश की। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव तलाशकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां बताते चलें कि किशोर राजकुमार के पिता एक मजदूर हैं। फिलवक्त वह अपने बड़े पुत्र के साथ नेपाल में मजदूरी करने गए थे। राजकुमार तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि आजकल जीटीआर के किनारे बसे गांवों में जंगली जानवरों का हमला तेज हो गया है कभी बाघ तो कभी भालू तथा जंगली भैंसों का हमला तेज हो गया है और वन विभाग इस मामले में पूरी तरह से संवेदनहीन बना हुआ है जनवरी 22 से लेकर अब तक तीन चार लोग जंगली जानवरों के शिकार हो चुके हैं और दर्जनों लोग भी घायल हुए हैं

Post navigation

Previous: Agra News: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर विद्युत संविदा कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
Next: Bihar news नगर निगम के मेयर में जितने के बाद विजय कश्यप पत्रकारों को सुविधा देने को लेकर क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.