Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर थोड़ी सी भी चूक नहीं हो, इसका रखें विशेष ध्यान : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 14 July 2025
Bihar News Take special care that no mistake is made during Independence Day celebrations: District Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।Bihar News Take special care that no mistake is made during Independence Day celebrations: District Officer

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। बताया गया कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जाना है।

झण्डोत्तोलन कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, 09.40 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.50 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 10.00 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.10 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर के प्रांगण, 10.25 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया में तथा 11.15 बजे पूर्वाह्न महादलित टोला में झण्डोत्तोलन किया जायेगा।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर थोड़ी सी भी चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखेंगे। सभी पदाधिकारी अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे। दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वारा कराया जायेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास गंदगी न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। मैदान में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नगर आयुक्त द्वारा की जायेगी। यदि स्थल/रास्ता में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे जलनिकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही नगर निकायों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यापर्ण करायेंगे।

उन्होंने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे। नजारत उप समाहर्ता ई-निमंत्रण पत्र माननीय जिला प्रभारी मंत्री सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों को ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सार्जेंट मेजर झंडा को अच्छे तरीके से बांधने की व्यवस्था करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर परेड तथा बैंड की समुचित व्यवस्था कर ली जाय। उन्होंने कहा कि परेड की तैयारी का जायजा उनके द्वारा स्वयं लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के महादलित टोलों में झंडोतोलन करने की समुचित व्यवस्था ससमय पूर्ण कर ली जाय।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।Bihar News Take special care that no mistake is made during Independence Day celebrations: District Officer

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, लक्ष्मण तिवारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Next: Bihar News-राजापाकर –थाना परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.