Bihar News नवनिर्मित मकान में बेतिया के प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत

Bihar News नवनिर्मित मकान में बेतिया के प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिऊनी बाग, लेदर फैक्ट्री के समीप एक नवनिर्मित मकान में एक प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध रूप से मौत हो गई।IMG 20221205 WA0029

घटना के संबंध में बताया गया कि सुबह 8 बजे लगभग मुफ्फसिल थाना के पोखरभिंडा, वार्ड नम्बर 6 के प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा चौधरी पिता स्वर्गीय महाराज चौधुर अपने घर से बेलबाग अपने बेटी के घर आए। जहाँ उनके पास पिऊनी बाग स्थित एक घर वाले ने फोन कर बुलाया। बेटी से मिलकर कृष्णा चौधरी बुलाए गए स्थान पर अवधेश कुमार मिश्रा के नवनिर्मित घर में गए। जहाँ उनकी रहस्यमय स्थिति में संदिग्ध रुप से मौत हो गई।

जब कृष्णा चौधरी के मोबाइल पर परिजनों ने फोन किया तो जिस घर में गए थे मकान मालिक अवधेश कुमार मिश्रा के घर के लोगों ने फोन उठाया और बताया कि उनका दुर्घटना हो गया है,आप लोग आकर ले जाइए।

सूचना मिलते ही परिजन भागते हुए पिउनी बाग लेदर फैक्ट्री के स्थित नवनिर्मित घर के पास पहुंचे। जहाँ उनको मृत अवस्था में पाया। परिस्थिति को देखकर परिजन ने तत्काल डायल 112 और नगर थाना को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर अपना जांच कर रही है।IMG 20221205 WA0027

मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान में काम चल रहा था और लेबर भी घटना के समय थे। जो कि घटना के बाद वहां से भाग खड़े हुए। ऐसे में मामले कि क्या सच्चाई है वो रहस्य बन गया है। सच्चाई पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी कि कृष्णा चौधरी की मौत कैसे हुयी ।Bihar News नवनिर्मित मकान में बेतिया के प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत

न्यूज लिखे जाने तक मौके पर परिजन वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। और पुलिस पूरी मामले की पता करने में जुटी हुई थी।

You may have missed