Bihar News-जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

Bihar News Two teenagers died and three were injured due to lightning strike
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /महुआ

महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकला प्रखंड से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक जनवितरण विक्रेता द्वारा लाभार्थी से दो माह तक अंगूठा लगवाकर केवल एक माह का अनाज वितरित किया गया।

Bihar News-जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

यह न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में विश्वासघात है, बल्कि लाभार्थियों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। संबंधित विक्रेता की अनुज्ञप्ति रद्द करने की प्रक्रिया प्रगति पर है तथा शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इसी क्रम में, Goraul के AGM द्वारा एक अन्य जनवितरण विक्रेता को कम मात्रा में अनाज देने के मामले में भी स्पष्टीकरण लिया गया है, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी प्रकार की घटतौली, कालाबाजारी या लाभार्थी से धोखाधड़ी की सूचना प्राप्त हो, तो उसे तुरंत प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराएं।पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति के तहत केवल जिम्मेवार, अनुशासित एवं ईमानदार जन विक्रेताओं को ही अनुज्ञप्तियाँ हस्तांतरित की जाएंगी।Bihar News-जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

जनता से अपील की जाती है कि वे किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारी को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

— अनुमंडल पदाधिकारी, महुआ

Trending News