Bihar News बगैर अनुमति योजना शुरू करने में फंसे संवेदक, आयुक्त ने कार्यादेश रद्द करने को ले मांगा जवाब

Bihar News बगैर अनुमति योजना शुरू करने में फंसे संवेदक, आयुक्त ने कार्यादेश रद्द करने को ले मांगा जवाब
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नगर के पुराने वार्ड 39 और नये वार्ड 25 में नाला निर्माण की एक योजना को बगैर अनुमति शुरू करने में संवेदक फंस गए हैं। नगर त्रंआयुक्त शंभू कुमार ने संवेदक को नोटिस देकर कार्यादेश रद्द करने को लेकर जवाब मांगा है। नगर आयुक्त ने बताया कि विहित प्रक्रिया के तहत निविदा जारी कर के चयनित संवेदक कुमार आनंद को योजना का कार्यादेश नगर निगम की पहापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा सौंपा गया था।IMG 20230130 WA0068

जिससे संबंधित योजना की शुरुआत से पूर्व इसकी तिथि निर्धारित कराने के साथ नगर प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त करना जरूरी था। बावजूद इसके संवेदक कुमार आनंद के द्वारा कार्यारंभ कर देने और योजना से संबंधित गलत रूप में नाम तक लिखे शिलापट को योजना स्थल पर अपने से लगा कर पार्षद पति के साथ शिलान्यास की सूचना एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई है। यह कार्य योजना के इकरारनामा का स्पष्ट उलंघन होने को लेकर नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब संवेदक कुमार आनंद से मांगा गया है। नगर आयुक्त श्री कुमार ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्यादेश रद्द करने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।Bihar News बगैर अनुमति योजना शुरू करने में फंसे संवेदक, आयुक्त ने कार्यादेश रद्द करने को ले मांगा जवाब

Trending News