Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री मधुसूदन गुप्ता ने पश्चिम चंपारण में ईवीएम प्रथम स्तर जांच (FLC) कार्य का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 May 2025
Bihar News Secretary of Election Commission of India Shri Madhusudan Gupta inspected EVM First Level Checking (FLC) work in West Champaran
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव मधुसूदन गुप्ता द्वारा आज पश्चिम चंपारण में चल रहे ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच (First Level Checking – FLC) कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थल पर चल रहे सभी कार्यों का गहन अवलोकन किया और तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा की।Bihar News Secretary of Election Commission of India Shri Madhusudan Gupta inspected EVM First Level Checking (FLC) work in West Champaran

पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत EVM एवं VVPAT का प्रथम स्तरीय जांच दिनांक 24/5/25 से 16/06/2025 तक निर्धारित हैं। इस कार्य हेतु अमरेन्द्र कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को FLC पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया हैं जिनकी निगरानी में ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य बेतिया प्रखण्ड परिसर अवस्थित VVAPT warehouse में चल रहा हैं। उक्त कार्य हेतु EVM एवं VVPAT की निर्माता इकाई ECIL, हैदराबाद द्वारा 13 अभियंताओ की टीम को नामित किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 शौर्य सुमन भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने FLC कार्यों की अद्यतन स्थिति से सचिव महोदय को अवगत कराया।

निरीक्षण के उपरांत श्री गुप्ता ने FLC की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बताया।

निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। श्री गुप्ता ने उनसे संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने सभी दलों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का आश्वासन देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता एवं विश्वास के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।Bihar News Secretary of Election Commission of India Shri Madhusudan Gupta inspected EVM First Level Checking (FLC) work in West Champaran

निरीक्षण के दौरान अमरेन्द्र कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह FLC पर्यवेक्षक, यसलोक रंजन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बेतिया सदर, लाल बहादुर राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी पश्चिम चंपारण सहित FLC कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– शिक्षाविद सह सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय विश्वनाथ दास के निधन उपरांत उनके आवास जंदाहा प्रखंड के पीरापुर ग्राम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
Next: Bihar News राजस्व कर्मचारी पद से सेवानिवृत कर्मियों का संविदा के आधार पर होगा नियोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.