Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news रुसी राष्ट्रपति पुतिन होश में आओ यूक्रेन पर मिलिट्री हमला बंद करो!- माले

जनवाद टाइम्स 2 March 2022
Bihar news रुसी राष्ट्रपति पुतिन होश में आओ यूक्रेन पर मिलिट्री हमला बंद करो!- माले
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

हमें युद्ध नहीं, शांति चाहिए! रुसी राष्ट्रपति पुतिन होश में आओ यूक्रेन पर मिलिट्री हमला बंद करो! यूक्रेन पर रुसी सैन्य आक्रमण और U S-NATO द्वारा पूर्वी यूरोप में विस्तार पर रोक लगाओ,भारत सरकार, रुस के द्वारा यूक्रेन पर मिलिट्री हमला के दरम्यान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल नि: शुल्क भारत लाने का प्रबंध करो आदि मांगो को लेकर आज भाकपा माले ने आज रेलवे स्टेशन से शांति मार्च निकाल कर जिला समाहरणालय गेट पहुचा जहां माले नेताओं ने सभा किया।

 

 

IMG 20220302 WA0024

मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील राव, इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा, निर्माण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने किया।

 

 

Bihar news रुसी राष्ट्रपति पुतिन होश में आओ यूक्रेन पर मिलिट्री हमला बंद करो!- माले

इस अवसर पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील राव ने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं पर रूस द्वारा किया जा रहा सैन्य आक्रामकता का प्रदर्शन भारी चिन्ता का विषय है। वर्तमान संकट का हल यूक्रेनी जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परस्पर बातचीत के द्वारा किया जाना चाहिए।
इस टकराव के समाधान की दिशा में रूस को यूक्रेन की सीमाओं से अपनी सेनायें तत्काल वापस बुला लेनी चाहिए और रूस एवं अमेरिका व नाटो को यूक्रेन में कोई भी हस्तक्षेप तत्काल बंद कर तनाव को कम करने लिये मिन्स्क—2 समझौते के आधार पर कूटनीतिक समाधान निकालना चाहिए।

 

 

Bihar news रुसी राष्ट्रपति पुतिन होश में आओ यूक्रेन पर मिलिट्री हमला बंद करो!- माले

इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि भारत सरकार सबसे पहले रुस के द्वारा यूक्रेन पर मिलिट्री हमला के दरम्यान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल नि: शुल्क भारत लाने का प्रबंध करें, मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि समय रहते भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने में बिफल रहीं हैं, अभी भी विदेश विभाग का जो एडवाइजरी है कि छात्र किसी तरह से पोलैंड के बार्डर पर चले जाए वहां से लाने की व्यवस्था करेंगे यह सोचने वाली बात है कि जहां पर छात्र मुश्किलों में फसे हुए हैं वहां से बर्डर 900 से 1400 किलोमीटर दूरी है, सरकार अपनी नकामियो को ढकने काम कर रहीं हैं, हर हाल भारतीय छात्रों को भारत लाने की रणनीति बनाये वही आगे कहा कि हमारा संगठन अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को लेकर फैलाये जा रहे युद्धोन्माद की कड़ी भर्त्सना करता हैं. नाटो देशों को पूर्वी यूरोप में पैर पसारने के प्रयासों पर रोक लगानी चाहिए।अमेरिका व ब्रिटेन भले ही नाटो को एक सुरक्षात्मक गठबंधन बताते रहें, सच तो यह है कि अफगानिस्तान, यूगोस्लाविया और लीबिया में पिछले वर्षों में, या उसके पहले ईराक पर युद्ध थोपने में, उनकी कारगुजारियां निस्संदेह साम्राज्यवादी हितों को साधने वाली रही हैं।
हम रूस व यूरोप में चल रहे युद्ध विरोधी आन्दोलनों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए वहां चल रहे नये हथियार नियंत्रण समझौतों और उस महाद्वीप में आणविक निशस्त्रीकरण की सभी कोशिशों का समर्थन करते हैं। इस मौके पर माले नेता रमेश यादव, मुजम्मिल मियां, हारून गद्दी, विनोद कुशवाहा, मनबोध साह, केदार राम, ठाकुर साह, गुफरान खान, सुरेश यादव आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के समर्थन में रोड शो के दौरान अपने ही कार्यकर्ता के साथ कराया हमला
Next: Bihar news:-सरकारी शिक्षक विवेक कुमार बने लेक्चरर,बधाई का सिलसिला जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.