Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ड्रॉप गेट/ट्रॉली अधिष्ठापन कर लगातार चलायें रोको-टोको अभियान : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News ड्रॉप गेट/ट्रॉली अधिष्ठापन कर लगातार चलायें रोको-टोको अभियान : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में शब-ए-बरात एवं होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, एसडीपीओ, मुकुल परिमल पाण्डेय सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा पुलिस अधीक्षक, बगहा, एसडीएम तथा एसडीपीओ, नरकटियागंज/बगहा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।IMG 20230306 WA0096

जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडलवार विधि-व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान एसडीएम तथा एसडीपीओ बगहा द्वारा बताया गया कि 26 अतिसंवेदनशील तथा 15 संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। 14 जगहों पर ड्रॉप गेट/ट्रॉली का अधिष्ठापन कर गहन जांच करायी जा रही है। ड्रॉप गेटों पर मजिस्ट्रेट सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। इस दौरान ब्रेथ एनालाईजर से भी जांच करायी जा रही है। आज फ्लैग मार्च निकाला जायेगा।

नरकटियागंज एसडीएम तथा एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए पेट्रोलिंग करायी जा रही है। ड्रॉप गेट तथा ट्रॉली लगाकर नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शांति समिति की बैठक सभी थानों में करा ली गयी है। डीजे संचालकों के साथ भी मीटिंग कर सख्त हिदायत दे दी गयी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि होली तथा शब-एक बरात को लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में उक्त पर्व-त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। असामाजिक, शरारती, हुड़दंगियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करनी है।

उन्होंने कहा कि ड्रॉप गेट/ट्रॉली का अधिष्ठापन कर रोको-टोको अभियान लगातार चलना चाहिए। इस दौरान रिकवरी होने पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करें। साथ ही ब्रेज एनालाईजर मशीन से जांच भी लगातार कराते रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवादों को लेकर भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतनी है। उन्होंने कहा कि मद्य निषेध को लेकर चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर सघन छापेमारी सुनिश्चित की जाय तथा गिरफ्तारी, बरामदगी सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाय। अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि साईलेंसर निकाल कर बाईक संचालन करने वाले व्यक्तियों के वाहन को एमभी एक्ट के तहत जुर्माना किया जाय तथा उसे जब्त भी किया जाय। साथ ही नाबालिगों द्वारा बाइक संचालन करने पर 25 हजार रूपये जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जाय।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत आज चौकीदारों परेड करायी गयी है। चौकीदारों के माध्यम से बहुत सारे फीडबैक प्राप्त हुए है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर शराब कारोबारियों, स्प्रिट कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय।Bihar News ड्रॉप गेट/ट्रॉली अधिष्ठापन कर लगातार चलायें रोको-टोको अभियान : जिलाधिकारी

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर मद्य निषेध को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जाय। क्यूआरटी टीम पूरी तरह से रेडी पोजिशन पर रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Post navigation

Previous: Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कार्य प्रगति की समीक्षा
Next: Bihar. News : होली केवल रंग गुलाल लगाने का नहीं भाईचारा व दिल से दिल मिलाने का त्योहार:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.