Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2025
Bihar News माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक में वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ पश्चिम चंपारण जिले के सभी संकुल संघों का नेतृत्व करने वाली दीदियाँ शामिल हुईं।Bihar News माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री ने इस समीक्षात्मक बैठक में महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की आकांक्षाओं और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप बहुत सारे फैसले लिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को प्रत्येक माह मिलने वाली राशि को 400 रुपया से बढ़ाकर 1100 रुपया कर दिया है।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर आए विवाह भवन की माँग को स्वीकार करते हुए प्रत्येक पंचायत में विवाह भवन बनाने को भी मंज़ूरी दे दी है। इसके अतिरिक्त इस बैठक में प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में दीदी की रसोई के संचालन का निदेश दिया।

संवाद हाल देशरत्न मार्ग, पटना में आयोजित इस बैठक में सत्याग्रह जीविका महिला संकुल संघ बगहा-2 प्रखंड की रंजिता काजी को भी आमंत्रित किया गया था। रंजित काजी ने मुख्यमंत्री के समक्ष महिला सशक्तिकरण के लिए जीविका जैसी परियोजना के संचालन के लिए सभी जीविका दीदियों की तरफ़ से उनका आभार व्यक्त किया। महिला संवाद कार्यक्रम के लिए भी उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए बताया इस कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच प्रदान किया है। साथ ही साथ “जीविका निधि बैंक” की स्थापना पर खुशी जाहिर किया और साथ ही साथ उन्होंने मुखमंत्री के सामने जीविका दीदियों को बैंक से मिल रही राशि में ब्याज दर में कमी और ऋण की राशि को बढ़ाने की बात भी रखी।Bihar News माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

कार्यक्रम की समाप्ति पर जिलाधिकारी ने महिला संवाद को सफल बनाने और महिलाओं की आकांक्षाओं की प्रविष्टि और उनके निष्पादन के लिए पश्चिम चंपारण की जीविका दीदियों और कर्मियों की सराहना की ।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज विश्व योग दिवस के अवसर पर वैशाली जिला में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया
Next: Bihar News वंदे भारत ट्रेन गरीबों के लिए नहीं, यह सिर्फ चुनावी ढकोसला है – भाकपा नेता ओमप्रकाश क्रांति का हमला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.