Bihar News-राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से, घर-घर पहुंचकर सुलझेंगे जमीन विवाद

Bihar News-Revenue Maha Abhiyan from 16th August, land disputes will be resolved by reaching every house  
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

वैशाली: जिला परिषद के सभागार में आयोजित राजस्व महा अभियान बैठक संबंधित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बैठक अपर समाहर्ता वैशाली श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में की गई। अपर समाहर्ता वैशाली द्वारा जानकारी दी गई कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत राजस्व कर्मी घर-घर जाकर जमाबंदी से संबंधित आवेदन व दस्तावेज वितरित करेंगे। अभियान के अंतर्गत डिजिटाइज्ड ऑनलाइन जमाबंदी रिकॉर्ड्स में नाम, खाता, खेसरा, रकबा (क्षेत्रफल) और लगान से संबंधित त्रुटियों को दुरुस्त किया जाएगा। इच्छुक रैयत राजस्व कर्मियों से अपनी विवरणी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आवश्यक प्रमाणों के साथ शिविरों में जमा करेंगे।Bihar News-Revenue Maha Abhiyan from 16th August, land disputes will be resolved by reaching every house

 

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक प्राप्त सभी आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके। प्रत्येक शिविर में राजस्व कर्मियों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 19 अगस्त से 20 सितंबर तक सभी अंचलों में पंचायत सरकार भवनों या अन्य सरकारी परिसरों में हल्कावार शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पर आवेदक अपने दस्तावेज जमा कर सकेंगे। प्रत्येक मौजा के लिए गठित द्वि-सदस्यीय दल आवेदन पत्र, प्रतिवेदन और पंपलेट वितरित करेंगे। अपर समाहर्ता वैशाली ने ने बताया कि संयुक्त जमाबंदी को आपसी सहमति के आधार पर अलग-अलग किया जाएगा, जिससे विवादों को सुलझाना आसान होगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर अंचल स्तर पर कार्यान्वयन की रूपरेखा तय की गई है।

बैठक में मौजूद मास्टर ट्रेनर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता महुआ, सुश्री खुशबू पटेल ने बताया कि कई ज़मीनें अब भी मृत रैयतों के नाम पर दर्ज हैं, जिससे वर्तमान में विक्रय या बंटवारे में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। अभियान के तहत रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम पर जमाबंदी का नामांतरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में भूमि विवादों की संभावना कम हो सके।Bihar News-Revenue Maha Abhiyan from 16th August, land disputes will be resolved by reaching every house

 

यह भी जानकारी दी गई कि प्रत्येक हल्का में सात दिनों के अंतराल पर दो तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को आवेदन भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अभियान से जुड़ी सभी un जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में वैशाली जिला के सभी अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Trending News