Bihar news मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करने हेतु रंगोली, मेंहदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Bihar news Rangoli, mehndi and painting competition organized to make voters aware and motivated
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में जिले के शत-प्रतिशत मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, इस हेतु स्वीप गतिविधि के तहत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निरंतर कराया जा रहा है। मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने हेतु जागरूक करने में सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है।Bihar news Rangoli, mehndi and painting competition organized to make voters aware and motivated

इसी कड़ी में आज संत कोलंबस स्कूल, बेतिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित आकर्षक रंगोली, पेंटिंग बनाएं और हाथों पर जागरूकता से संबंधित मेंहदी को सजाया।Bihar news Rangoli, mehndi and painting competition organized to make voters aware and motivated

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, श्रीमती अलका सहाय, जिला स्वीप कोषांग की सदस्या, सुश्री मेरी एडलीन सहित स्वीप कोषांग के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Trending News