Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के माहौल में निकलेगी रामनवमी की जुलूस — जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 24 March 2023
Bihar News--शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के माहौल में निकलेगी रामनवमी की जुलूस -- जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के द्वारा रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की गई।IMG 20230324 WA0083

वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में की गई थी। समीक्षा के क्रम में तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि थाना स्तर पर एवं अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली गई है और पूर्व में जो निर्देश दिया गया था शांति समिति में उपस्थित सभी सदस्यों को उससे अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि बिना आवेदन के कोई भी समिति रामनवमी जुलूस नहीं निकालेगी।

Bihar News--शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के माहौल में निकलेगी रामनवमी की जुलूस -- जिलाधिकारी
जुलूस निकालने के लिए हर हाल में आवेदन देना होगा जिसमें जुलूस की तिथि,समय , रूट और जुलूस में भाग लेने वालों की संख्या लिखनी होगी और उसका अनुपालन करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी प्राप्त आवेदनों के आधार पर जुलूस के मार्ग का भौतिक सत्यापन सम्मिलित रूप से करेंगे एवं सभी चीजों को ठीक से देख लेंगे।जिलाधिकारी के द्वारा सभी थानों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की गई और पूछा गया कि कहां से कितनी जुलूस निकाली जा रही है।समितियों के अध्यक्ष / सचिव सहित उसके वॉलिंटियर्स का नाम एवं मोबाइल नंबर रखने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में विशेष ध्यान रखें एवं रात्रि गस्ती बढ़ा दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है साथ ही जुलूस में किसी भी तरह के हथियार का प्रदर्शन नहीं किया जाना है इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से 110, 107 एवं 144 के अंतर्गत की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई और इस में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।Bihar News--शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के माहौल में निकलेगी रामनवमी की जुलूस -- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर तरीके से तैयारी करें, सतर्क रहें , सचेत रहें और सूचना तंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा होटल एवं अन्य संवेदनशील जगहों पर जांच को बढ़ा दिया जाए। सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 28 मार्च को पुनःसमीक्षा की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News सफाई,सड़क, जल निकासी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य का उत्तम प्रबंधन नगर निगम की जिम्मेदारी:गरिमा
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुने खंड विकास अधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.